{"_id":"75976","slug":"Kanpur-75976-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख वोटरों को मिलेगी वोटर स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख वोटरों को मिलेगी वोटर स्लिप
Kanpur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त एससी अग्रवाल के 12 मई के प्रस्तावित दौरे से पहले ही नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद के 20 लाख से ज्यादा मतदाताओं को वोटर स्लिप देने का फैसला किया है। एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतदान की तारीख से एक सप्ताह पहले वोटर स्लिप बांटी जाएगी। इसके लिए बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ) लगाए जाएंगे। सभी मतदाताओं को उनके घर पर वोटर स्लिप मिलेगी। दूसरी तरफ गर्मी और बरसात को देखते हुए ही मतदान केंद्रों की जांच कराई जा रही है। जो केन्द्र असुरक्षित होंगे, उन्हें बदलने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन