{"_id":"75520","slug":"Kanpur-75520-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस बनकर चमके कानपुर के सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस बनकर चमके कानपुर के सितारे
Kanpur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। संघ लोक सेवा आयोग 2011 की मुख्य परीक्षा में शहर के होनहारों ने भी जलवा दिखाया है। एचबीटीआई से बीटेक करने वाले स्वरोचित सोमवंशी ने 49वीं रैंक और जयपुरिया से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले राघव गुप्ता ने 102वीं रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। यहां रहकर और बाहर जाकर तैयारी करने वाले शहर के कई अन्य अभ्यर्थियों का चयन भी आईएएस में हुआ है। आईआईटी, एचबीटीआई से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के चयन की सूचना है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्वरोचित सोमवंशी
बेहतरीन रैंक हासिल करने वाले स्वरोचित सोमवंशी के पिता डा. तहसीलदार सिंह आईपीएस अधिकारी हैं। वह रायबरेली के हैं। स्वरोचित ने एचबीटीआई कानपुर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री ली और 2009 की आईएएस परीक्षा में शामिल हुए। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करके इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज में नौकरी की। 2011 में फिर परीक्षा दी और 49वीं रैंक हासिल करके शहर, अपने परिवार का मान बढ़ाया है।
राघव गुप्ता
कानपुर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले राघव गुप्ता ने दूसरे प्रयास में आईएएस की मुख्य परीक्षा पास की है। वह यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। भूविज्ञान और दर्शनशास्त्र से तैयारी करने वाले राघव का कहना है कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। यदि ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। सकेगा। अखबार के नियमित अध्ययन से चयन आसान हो जाता है। बेटे के चयन से उत्साहित कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता और मां नीता गुप्ता का कहना है कि बेटे ने रास्ता दिखा दिया है। अब जयपुरिया में पढ़ने वाली छोटी बेटी रसिका गुप्ता भी अच्छा मुकाम हासिल करने का प्रयास करेगी। राघव के चयन से घर में जश्न का माहौल है। घर और पड़ोस में मिठाइयां बांटी जा रही है।
विज्ञापन
अभय सिंह
राष्ट्रीय इंटर कालेज किदवई नगर के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह के बेटे अभय सिंह का चयन भी आईएएस में हो गया है। वह मूल रूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं, लेकिन इंटरमीडिएट की पढ़ाई वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर और बीटेक एमएनआर इलाहाबाद से किया है।
हर्ष, हिमांशु (आईआईटी)
आईआईटी कानपुर से बीटेक करने वाले हर्ष दीक्षित का चयन भी हो गया है। उनकी रैंक 207वीं है। आईआईटी कानपुर से बीटेक करने वाले हिमांशु मोहन का चयन भी हुआ है।
मौलाना आजाद मेडिकल कालेज दिल्ली से एमबीबीएस की डिग्री लेने वाले डा. विक्रम जिंदल ने शहर के उत्कर्ष अकादमी से साक्षात्कार की तैयारी की थी। इसलिए उनका चयन भी शहर के खाते में गिना गया है। जेएनयू से पढ़ाई करने वाले महाराजगंज के राघवेंद्र सिंह, गोंडा के दिग्विजय सिंह, लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने भी उत्कर्ष अकादमी से साक्षात्कार की तैयारी की थी। निदेशक डा. प्रदीप दीक्षित और डा. अल्का दीक्षित का दावा है कि उनके संस्थान से तैयारी करने वाले 10 अभ्यर्थियों का चयन आईएएस में हुआ है।
इनके सेलेक्शन हुए
अभ्यर्थी रैंक
डा. विक्रम जिंदल 21
स्वरोचित सोमवंशी 49
राघव गुप्ता 102
सौम्या मिश्रा 117
हर्ष दीक्षित 207
राघवेंद्र सिंह 216
कुलवंत सिंह 241
दिग्विजय सिंह 278
अभय सिंह 426
हिमांशु मोहन 579