फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खौलते पानी में गिरा मासूम, मौत

खौलते पानी में गिरा मासूम, मौत

Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र के सुजातगंज में गुरुवार को (ननिहाल में) ढाई साल के मासूम मोहम्मद असलान की खौलते पानी में गिरने से मौत हो गई। मासूम के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाकर पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्चे की मां बीते 10 माह से अपने मायके में रह रही थी। तीन दिन पहले ही (17 नवंबर) उसका अपने पति से तलाक हुआ है। वहीं इस मामले में एसएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टा हादसा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

सुजातगंज में अपने मायके में रह रही आफरीन ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अपनी मां नूरजहां के नहाने के लिए पानी गर्म किया था। पानी ज्यादा गर्म देख मां ने उन्हें ठंडा पानी लेकर आने के लिए छत पर भेज दिया। इसी दौरान उनका ढाई साल का मासूम असलान लकड़ी की गाड़ी से खेलते हुए खौलते पानी की बाल्टी के पास पहुंच गया और अचानक उसके रोने की आवाज सुनाई दी। असलान के रोने पर वह और मां दोनों दौड़े। उस समय असलान बाल्टी में औंधे मुंह पड़ा था। उसे बाल्टी से निकाल कर ठंडा पानी डाला। इसके बाद स्वेटर में लपेटकर बेटे को कांशीराम ट्रामा सेंटर और फिर कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, बेटे की मौत की सूचना पाकर मेरे पति (अब तलाक हो चुका है) मुस्लिम भी वहां पहुंच गए। वहां उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रेलबाजार मोहम्मद शाहिद सिद्दकी फोर्स के साथ पहुंचे। वहां मोहम्मद मुस्लिम ने पत्नी आफरीन नूर, उसके प्रेमी दिलशाद, सास नूरजहां और नूरजहां की बहन के खिलाफ बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बातचीत के दौरान फेथफुलगंज निवासी मोहम्मद मुस्लिम ने बताया आफरीन से उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही आफरीन के ससुराल वालों से अनबन हो गई। जब वह सऊदी अरब से छुट्टी पर घर आया तो उसे आफरीन की हरकतों के बारे में मालूम हुआ। घरेलू कलह से वजह से वह पत्नी और बच्चे के साथ परिवार से अलग हो गया। ससुराल के पास ही किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहने लगा। कुछ दिन बाद वह सऊदी अरब लौट गया। इधर, आफरीन की क्षेत्र के एक युवक दिलशाद से दोस्ती हो गई। करीब 10 माह पहले बेटे असलान को लेकर मायके चली गई। इसके बाद आफरीन ने उसकी बात मानने और ससुराल आने से मना कर दिया। समाज के संभ्रात लोगों ने कई बार पंचायत की लेकिन बात नहीं बनी। तीन दिन पहले 17 नवंबर को उनका और आफरीन का तलाक हो गया। पंचायत के फैसले के मुताबिक असलान को मां आफरीन को परवरिश के लिए सौंप दिया गया था। तब से वह मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। उधर, पोस्टमार्टम में असलान की जलने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके पेट में 50 एमएल पानी भी पाया गया है, जो इस बात को पुख्ता करता है कि उसे मारकर पानी में नहीं डाला गया, बल्कि वह जिंदा अवस्था में पानी के अंदर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed