{"_id":"38-185235","slug":"Kanpur-185235-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वेलकम टू माईसिटी’ वेबसाइट शुरू हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वेलकम टू माईसिटी’ वेबसाइट शुरू हुई
Kanpur
Updated Wed, 11 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर में होने वाले जेएनएनयूआरएम के कार्यों की जानकारी आम पब्लिक को देने के लिए जिला प्रशासन ने ‘वेलकम टू माईसिटी’ वेबसाइट मंगलवार को शुरू कर दी है। www.mycitykanpur.com/index.aspx पर इसे देखा जा सकता है। वेबसाइट पर होमपेज, एबाउट अस, प्रोजेक्ट मैप और पब्लिक कमेंट का आप्शन दिया गया है।
वेबसाइट में सबसे महत्वपूर्ण ऑप्शन पब्लिक कमेंट का माना गया है। इसके जरिए आम पब्लिक शहर में होने वाले जेएनएनयूआरएम के कार्यों की हकीकत जानकर उस पर अपना कमेंट कर सकेगी। इतना ही नहीं यदि वेबसाइट पर दिया गया तथ्य वास्तविक स्थिति से अलग है तो इस पर जनता को वर्तमान स्थिति का फोटो खींचकर उसे अपलोड करने की भी सुविधा वेबसाइट पर दी गई है। जिसकी जानकारी एसएमएस से शिकायतकर्ता और संबंधित विभाग के अधिकारी को पहुंच जाएगी। वही एसएमएस डीएम को भी जाएगा। वेबसाइट की निगरानी और एसएमएस भेजने के लिए 6 लोगों की टीम बनाई गई है। इस टीम की जिम्मेदारी वेबसाइट पर संपादन से लेकर उसे अपडेट करने की है। इसमें नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता राम नगीना त्रिपाठी, जल निगम सीवरेज के परियोजना प्रबंधक डीके जैन, वॉटर सप्लाई के परियोजना प्रबंधक पीसी शुक्ला, जलकल सचिव वीएन द्विवेदी और जिला सूचना अधिकारी सुनीत कुमार बाजपेई शामिल हैं। वेबसाइट के अंत में कांटेक्ट अस का विकल्प होगा - जिसमें माई सिटी सीवरेज, माई सिटी वाटर सप्लाई और नगर निगम के संबंधित अफसरों का नाम और मोबाइल नंबर होगा।