{"_id":"38-185021","slug":"Kanpur-185021-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन दिल्ली गए, आज डीजी से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन दिल्ली गए, आज डीजी से मिलेंगे
Kanpur
Updated Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से लापता सीआईएसएफ के जवान शिवानंद पाल का छह दिन बाद भी पता नहीं चला है। परेशान पिता और चाचा कुछ करीबियों के साथ रविवार रात दिल्ली रवाना हो गए। ये लोग सोमवार को सीआरपीएफ हेड क्वार्टर में डीजी (महानिदेशक) से मिलकर शिवानंद की तलाश कराने की गुहार लगाएंगे। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भी फौजी के परिवार को मदद का भरोसा दिया है।
सरसौल संवाददाता के मुताबिक शिवानंद पाल भारतपुरवा गांव निवासी रामराज पाल का बेटा है। वह छत्तीसगढ़ के बीजापुर हेड क्वार्टर में बतौर कुक तैनात है। 29 मई को छुट्टी खत्म होने पर वह ट्रेन से बीजापुर हेड र्क्वाटर जाने से लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता है। एक जून को शिवानंद ने पिता और गांव में रहने वाले दोस्त निर्भय यादव के मोबाइल पर मैसेज भेजा था कि मुझे नक्सलियों ने अगवा कर लिया है। रामराज के मुताबिक उन्होंने बीजापुर हेड क्वार्टर के अफसरों को इसकी सूचना दी पर, संतोषजनक जवाब नहीं मिला।