फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आप भी करा सकते हैं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन

आप भी करा सकते हैं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन

Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस (14 जून) को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आप भी रक्तदान कर सकते हैं। स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। शनिवार को महिलाओं समेत तमाम लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए। पहले रजिस्ट्रेशन कराने वालों को रक्तदान में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़ी संस्थाएं संयुक्त रूप से विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 9:00 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 3:00 बजे तक चलेगा। इच्छुक रक्तदानी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। जो स्वैच्छिक रक्तदाता भविष्य में रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, उनके रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। जो लोग रक्तदान करना या इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, पर उन्हें अपना ब्लड ग्रुप नहीं मालूम है। मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ऐसे लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच फ्री की जाएगी। कैंप में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बीपी समेत कई तरह की जांचें भी फ्री की जाएंगी। फ्री हेल्थ कैंप भी लगेगा।
विज्ञापन

रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़े सभी संगठन अपनी अलग - अलग पहचान से एक ही छत के नीचे सक्रिय नजर आएंगे। शिविर में जो भी रक्तदाता रक्तदान करेंगे, उन सभी रक्तदाताओं को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेगा। रक्तदाताओं के नाम फोटो समेत ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित किए जाएंगे। इस शिविर में युग दधीचि नेत्रदान, देहदान अभियान की ओर से एक काउंटर लगाया जाएगा। अभियान के प्रभारी मनोज सेंगर ने बताया कि 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस काउंटर में आकर नेत्रदान या देहदान के लिए संकल्प ले सकता है। नेत्रदान के लिए काउंटर में ही दिया जाने वाला फार्म भरकर देना पड़ेगा, जबकि देहदान के लिए फार्म भरने के साथ ही 10 रुपये का नोटरी हलफनामा और परिवार के दो सदस्यों की सहमति भी आवश्यक है। संकल्पपत्र भरने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद परिजनों की सूचना पर उनका ये संकल्प पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सहयोगी संगठन
जैन हॉस्पिटल, लाइफट्रान हॉस्पिटल, कुटुंब सामाजिक संस्था, ब्लड कनेक्ट आईआईटी, पेशेंट हेल्थ केयर सोसाइटी, श्यामजी सखा मंडल, अमरनाथ सेवा मंडल, संत निरंकारी मंडल, एलआईसी, रेडक्रास, पर्यावरण सुरक्षा संस्थान, गुरुनानक मोदीखाना, पीएसआईटी, जेसीआई, बीआर अंबेडकर सामाजिक विकास समिति, डीएस कंप्यूटर, गौरहरि सिंहानिया मैनेजमेंट संस्थान।

(इनसेट)
पाठक रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराने या इससे संबंधित कोई भी जानकारी नीचे लिखे मोबाइल नंबरों पर बात कर प्राप्त कर सकते हैं।
मनोज चौरसिया - 9675898211
संजय सचान - 9336200355

इंसेट -
कौन कर सकता है रक्तदान
- कोई भी स्वस्थ स्त्री या पुरुष रक्तदान कर सकता है।
- रक्तदाता की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- रक्तदाता का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए।
- रक्तदाता का हीमोग्लोबिन 12.5 होना चाहिए।


एक नजर
- एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
- स्वस्थ व्यक्ति बिना किसी विपरीत प्रभाव के एक वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान कर सकता है।
- एक बार रक्तदान के तीन महीने बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है।
- एक बार में 350 मिलीग्राम रक्तदान लिया जाता है, ब्लड डोनेशन से शरीर में कम हुए खून का वाल्यूम 24 घंटे में पूरा हो जाता है।
- एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स और एक यूनिट पैकसेल (आरबीसी) तैयार किया जा सकता है।
- जो व्यक्ति हर साल रक्तदान नहीं करते, उनके रक्त का वह अंश जो दान किया जा सकता है, वह स्वत: नष्ट हो जाता है।
- स्वैच्छिक रक्तदान से असाध्य, असहाय मरीजों को जीवनदान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed