फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 को चांसलर गोल्ड मेडल, 20 को सिल्वर, ब्रांज

10 को चांसलर गोल्ड मेडल, 20 को सिल्वर, ब्रांज

Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 10 फरवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 10 मेधावियों को चांसलर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इन सभी को राज्यपाल बीएल जोशी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डिग्री, मेडल देकर सम्मानित करेंगे। कैलाश भवन सभागार में सुबह 11 से दोपहर 12:40 बजे तक समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों और मेरिट लिस्ट की जानकारी देने के लिए कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह, डीन एग्रीकल्चर प्रो. एमपी यादव और रजिस्ट्रार डॉ. पीएन यादव ने शुक्रवार को कांफ्रेंस हाल में पत्रकारवार्ता की। बताया कि दीक्षांत समारोह में 512 स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी। इसमें 301 ग्रेजुएशन, 188 पोस्ट ग्रेजुएशन और 23 पीएचडी स्कालर शामिल हैं। यह पहला मौका है, जब कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एक साथ हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। समारोह के दौरान आटोमैटिक सीड अप ग्रेडिंग प्लांट का उद्घाटन होगा। इसकी मदद से प्रति घंटा में 30 कुंतल बीज तैयार किया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास का उद्घाटन भी कराया जाएगा। कुलपति ने बताया कि 10-10 स्टूडेंट्स को सिल्वर, ब्रांज और 7 को प्रायोजित गोल्ड मेडल दिया जाना है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री सिर्फ चांसलर गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स प्रो. राधेश्याम सिंह, डॉ. नौशाद खान, ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन


- इनको चांसलर गोल्ड- बीएससी कृषि (आनर्स): बृजेश कुमार मेहता (8.64 ओजीपीए), बीएससी होम साइंस: दीक्षा बिसारिया (8.44 ओजीपीए), बीएससी वानिकी: वीर सिंह (8.46 ओजीपीए), बीटेक एग्रीकल्चर- श्रेया निवेश (8.31 ओजीपीए), बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- राधा (7.74 ओजीपीए), बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: पुष्पेंद्र कुमार यादव ( 7.82 ओजीपीए), बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग: शैलेश शुक्ला (7.33 ओजीपीए), एमबीए एग्री-बिजनेस: अभिषेक मोहन (8.49 ओजीपीए), एमएससी एग्रीकल्चर: रेखा (9.07 ओजीपीए), एमएससी होम साइंस- सारिका मिश्रा (8.62 ओजीपीए)।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इनको सिल्वर मेडल- जवाहर लाल, प्रियंका बाजपेयी, अमरदीप चौरसिया, अजीत पुरी, मेघा गुप्ता, अंकिता चौहान, सुनील कुमार सिंह, दीपिका सिंह, अंजलि वर्मा, निष्ठा सारस्वत।
- इनको ब्रांज मेडल- वीरेंद्र प्रताप वर्मा, वंदना गौतम, निशा आर्य, निशा आर्य, वैभव चौधरी, विनीता कुमारी, कविता सिंह, विकास कुमार, बृजेश प्रजापति, गरिमा सिंह, प्रज्ञा शुक्ला।
- इनको प्रायोजित गोल्ड मेडल- बृजेश कुमार मेहता, वीरेंद्र प्रताप वर्मा, जवाहर लाल, दीपिका सिंह, विनोद कुमार सोनकर, अंकिता जैन।
- एमएससी एग्रीकल्चर में सर्वश्रेष्ठ मार्क्स पाने वाले प्रीत कुमार, रेखा, विजय बहादुर गुप्ता, अमलेंद्र कुमार वर्मा, श्रीप्रकाश मौर्य, राकेश कुमार, वेदेपल्ली वी नरेश, अंकिता जैन, दीपिका सिंह, बृजेश प्रजाति, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सूरज सिंह, लक्ष्मी प्रजापति, विनोद कुमार सोनकर, विनय कुमार चौरसिया, सतीश कुमार, नवीन कुमार पासवान को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

- एमएससी एग्रीकल्चर में सर्वश्रेष्ठ मार्क्स पाने वाली अंजलि वर्मा, स्वाति श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, सीएच विद्यावती चानू और सारिका मिश्रा भी सम्मानित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed