{"_id":"38-155803","slug":"Kanpur-155803-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कानपुर से फिर रचा जाएगा नया इतिहास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कानपुर से फिर रचा जाएगा नया इतिहास’
Kanpur
Updated Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। ‘कानपुर से एक बार फिर नया इतिहास रचा जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम की हुंकार भी यही भरी र्गई थी। भारतीय जनसंघ का जन्म भी इसी शहर की देन है। उत्तर प्रदेश की उद्योग नगरी पूर्व के मैनचेस्टर के रूप में जानी जाती थी, अब यहां सिर्फ सन्नाटा फैला है। मजबूत मजदूरों का शहर मजबूर हो गया है।’ यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को बुद्धापार्क में आयोजित रैली में कहीं।
उन्होेंने अपने भाषण में कहा कि कानपुर ऐसा स्थान है, जहां झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता, तात्या टोपे, गणेश शंकर विद्यार्थी और झंडा गीत लिखने वाले श्याम लाल पार्षद रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की शिक्षा भी कानपुर में हुई। जिस धरती का ऐसा स्वर्णिम काल रहा, वहां अब अजीब से हालात हैं। इसकी जिम्मेदार केंद्र की कांग्रेस सरकार और उनके सहयोगी हैं। उन्होंने सपा को दफा पार्टी (दंगा पार्टी कहा) बताते हुए कहा कि उप्र में बसपा, सपा और कांग्रेस एक दूसरे की पीठ में चुटकी काटते हैं, जबकि दिल्ली में बैठक कर यह तीनों एक दूसरे की पीठ सहलाते हैं। राजनाथ ने भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर कहा कि दोस्त बदल सकता है लेकिन पड़ोसी नहीं। केंद्र की गलत नीतियों की वजह से पड़ोसी देश हमेशा अपनी ताकत दिखाते रहे हैं। उन्होंने कानपुर की जनता से मोदी को आशीर्वाद देने की अपील की और कहा कि आने वाले समय में देश का नेतृत्व शेर दिल के हाथ में होगा।