फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अयोध्या में जन्मे रघुराई, गूंजी बधाई

अयोध्या में जन्मे रघुराई, गूंजी बधाई

Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। अयोध्या में राम जन्म होते ही हर ओर खुशी छा गई। हर कोई दीनदयाल के आगमन पर हर्षित होकर एक-दूसरे को बधाई देने लगा। मौका था शास्त्री नगर में सार्वजनिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में राम जन्म के मंचन का। उधर, नौबस्ता धरीपुरवा में श्री बजरंग रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में राम जन्म, मुनि याचना और ताड़का वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद दर्शाया गया कि राजा दशरथ सिंहासन पर आसीन है। तभी विश्वामित्र का दरबार में आगमन होता है और वे राजा दशरथ से साधुओं और यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगते हैं। यह सुनते ही राजा दशरथ चिंतित हो जाते हैं। वह कहते हैं कि दोनों बालक अबोध हैं और युद्ध कौशल से परिचित नहीं हैं। इस बार गुरु वशिष्ठ उन्हें समझाते हैं कि आप पुत्रों को मुनि विश्वामित्र को सौंप दें। राजा दशरथ दोनों पुत्रों को उन्हें सौंप देते हैं। इसके बाद राम और लक्ष्मण ताड़का का वध करते हैं। राजा दशरथ का अभिनय ब्रजदेव पांडेय, ताड़का का पिंटू मिश्रा और सुबाहु का गणेश ने किया।
विज्ञापन

मैदान में डलवाई मिट्टी
बारिश के चलते आयोजकों को पूरे दिन रामलीला मैदान मंचन काबिल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। रामलीला कमेटी के महामंत्री गुलाब वर्मा, अध्यक्ष मिस्टर बाबू त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष दिनेशचंद्र यादव, महेंद्र कुमार वाजपेयी पिंटू, संजय शुक्ला, राजीव कुमार पांडेय, संतराज यादव आदि ने पूरे दिन मैदान में मिट्टी डलवाकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed