{"_id":"38-152563","slug":"Kanpur-152563-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"2005, 2006 की डिग्री तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2005, 2006 की डिग्री तैयार
Kanpur
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों की सत्र 2004-05 और 2005-06 की डिग्री तैयार हो गई है जो अभ्यर्थी डिग्री लेना चाहते हैं, वह यूनिवर्सिटी कैंपस में फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। अभी तक 2003-04 तक की डिग्री ही बनी हुई थी। असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बीकॉम, एमकॉम, बीएससी, एमएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों की डिग्री बन गई है।बीए, एमए की डिग्री बनाने का काम चल रहा है, जिसे जल्द ही तैयार कराके वितरण शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2007, 2008 और 2009 की डिग्री अभी तैयार नहीं है। इसे प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की सर्वोदय नगर सहित कई शाखा से टोकन खरीदे जा सकते हैं। बैंक कमीशन सहित टोकन की कीमत 805 रुपये है। यूनिवर्सिटी कैंपस में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की 2012 तक की डिग्री तैयार है।
विज्ञापन
