फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ‘विश्व शांति के लिए देश निभाएं प्रभावी भूमिका’

‘विश्व शांति के लिए देश निभाएं प्रभावी भूमिका’

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। विश्व बंधुत्व की भावना में कमी होने के कारण ही विश्व के कई देश आंतरिक हिंसा से जूझ रहे हैं। इसका फायदा पूरे विश्व पर दादागिरी करने वाला अमेरिका उठा रहा है। सीरिया, लीबिया, इराक, अफगानिस्तान में अमेरिका ने आंतरिक हिंसा के जरिए इन देशों और उनके संसाधनों पर कब्जा तक कर लिया है। यदि अमेरिका के मंसूबों को जल्द नहीं रोका गया तो मध्य पूर्व देशों की शांति के लिए वह बड़ा खतरा बन सकता है। पूरे विश्व में आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर भारत ही गुट निरपेक्ष राष्ट्रों को एकजुट करके पूरे विश्व में शांति स्थापित करवा सकता है। ये बातें रविवार को अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन की ओर से मर्चेंट चैंबर में आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने कहीं।
विज्ञापन

‘अमेरिका मध्य पूर्व देशों की शांति के लिए खतरा विषय’ पर आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता दिल्ली साइंस फोरम के प्रमुख प्रवीर पुरकायस्थ ने कहा कि अमेरिका की नजर मध्य पूर्व राष्ट्रों की तेल संपदा है। इसी रणनीति के तहत इराक, लीबिया, सीरिया, मिस्त्र, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ट्यूनिशया में अमेरिका आंतरिक हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। संगठन के प्रदेश संयोजक डा. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि पूरे विश्व में शांति बनाए रखने में भारत को महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभानी होगी। संचालन अशोक तिवारी ने किया। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली, विमल त्रिवेदी, अरविंद राज स्वरूप ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राकेश मिश्रा, कुलदीप सक्सेना, आदर्श बाजपेई, सईद नकवी, शरद अग्रवाल, प्रताप साहनी, सीमा कटियार, उर्मिला अवस्थी, विनोद बिहारी, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed