{"_id":"38-121813","slug":"Kanpur-121813-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र भाजपा में अब उपाध्यक्ष, महामंत्री भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र भाजपा में अब उपाध्यक्ष, महामंत्री भी होंगे
Kanpur
Updated Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। भाजपा के नए सांगठनिक ढांचे के फार्मूले में क्षेत्रीय अध्यक्ष को और ‘पावरफुल’ बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय इकाई की कार्यकारिणी का साइज बढ़ा दिया गया है। क्षेत्रीय इकाई में अब पांच उपाध्यक्ष और पांच महामंत्री भी होंगे। अभी तक क्षेत्रीय इकाई में ये पदाधिकारी नहीं होते थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ एक मंत्री, एक संगठन मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक मीडिया प्रभारी के पद थे। क्षेत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा अगले महीने होगी।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र ने बताया कि नए ‘सिस्टम’ में उपाध्यक्ष और महामंत्री के अलावा मंत्री पद एक से बढ़ाकर पांच कर दिए गए हैं। एक महामंत्री (संगठन) होगा। पहले कार्यकारिणी 11 लोगों की थी और अब 31 की होगी। कार्यकारिणी का यह खाका फाइनल हो गया है। इस संबंध में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से लखनऊ में चर्चा हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि भाजपा कानपुर क्षेत्र के तहत आने वाले जिन जिलों में चुनाव नहीं हो सके हैं, वहां अब चुनाव के बजाए मनोनयन होंगे। इससे जिलों में नई कार्ययोजना लागू करने में देर नहीं होगी। जिन जिलों में अध्यक्ष के चुनाव हो गए हैं, वहां अगले महीने कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी गठित हो जाएगी। भाजपा हाईकमान ने क्षेत्रीय अध्यक्षों से जिलों की मॉनीटरिंग करने के लिए कहा है।