{"_id":"38-107998","slug":"Kanpur-107998-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कल तारन गुरु नानक आईआ...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कल तारन गुरु नानक आईआ...’
Kanpur
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। ‘कल तारन गुरु नानक आईआ...’। रागी जत्थों के गाए इस शबद की स्वर लहरियां सुनकर हर किसी का सिर श्रद्धा से झुक गया। मौका था मोतीझील में श्री गुरु नानक देवजी महाराज के 544वें प्रकाश उत्सव का। शबद के बीच-बीच में गूंजता ‘जो बोले सो निहाल... सतश्री अकाल’ का उद्घोष संगत में ऊर्जा भर रहा था। बच्चे, महिलाएं, बूढ़े, जवान... सभी पूरे मनोयोग से शबद का रसपान कर रहे थे। जिनके जिम्मे इस आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारियां थी, वे नानक देव में चित्त लगाए अपने काम में मशगूल थे।
श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार सुबह संगत पूरी तरह जम चुकी थी। एक तरफ रागी जत्थे तो दूसरी ओर साध संगत। रागियों के सुरों के उतार-चढ़ाव के साथ पूरी संगत गुरु नानक देवजी की भक्ति में एक धागे में बंधी थी। तख्त श्री पटना साहिब के रागी राजिंदर सिंह बोले ‘जप मन मेरे गोविंद की बानी...’ और लुधियाना के ज्ञानी रणविंदर सिंह ने इसका अर्थ समझाया। पटियाला के अमरजीत सिंह और रणविंदर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों के बारे में बताया। मंच पर श्री गुुरु ग्रंथ साहिब शोभायमान थे। साध जनों की निगाहें उन्हें निहार रहीं थीं। कोई शबद से जीवन सार्थक कर रहा था तो कोई प्रांगण में साध जन की जोड़ी सेवा (जूते सहेजना) कर रहा था। इस मौके पर सभा के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, महेंदर सिंह बिंदा, मोहकम सिंह, गुरदेव सिंह, राजू खंडूजा, गुरचरन सिंह सलूजा, सतनाम सिंह सलूजा, गुरुदीप सिंह, टीटू सागरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
सज गए गुरुद्वारे
श्री गुरु नानक देवजी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शहर के सभी गुरुद्वारे पूरी तरह सज गए। सतनाम सिंह सलूजा ने बताया कि प्रकाश पर्व पर सभी गुरुद्वारों और घरों में प्रकाश किया जाता है।
विज्ञापन
गुरुद्वारों में हुई सजावट
कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा गुमटी नंबर-5, भाई बन्नो साहिब गुरुद्वारा जीटी रोड, गुरुद्वारा रंजीत नगर, गुरुद्वारा पांडु नगर, गुरुद्वारा चार ब्लाक गोविंद नगर, गुरुद्वारा ग्यारह ब्लाक गोविंद नगर, गुरुद्वारा सब्जी मंडी किदवई नगर, दुख निवारण गुरुद्वारा सरसैया घाट, गुरु तेग बहादुर साहब गुरुद्वारा चौक, गुरुद्वारा रामबाग, माता साहब कौर गुरुद्वारा एनटू रोड, रामगढ़िया गुरुद्वारा सुभाष रोड, गुरुद्वारा सिंह सभा लालबंगला।
आज के कार्यक्रम
सुबह 3.30 से 5.00 बजे तक-पाठ श्री सुखमनी साहिब
5.00 से 5.45 बजे तक-सिमरन साधना
5.45 से 6.00 बजे तक-अमृत वेले की अरदास
6.00 से 7.15 बजे तक-नितनेम का पाठ
7.15 से 7.30 बजे तक-शबद बीबी इंदर कौर जी
7.30 से 8.00 बजे तक-कीर्तन
8.00 से 8.30 बजे तक-कीर्तन भाई सुरिंदर सिंह, मोहन सिंह
8.30 से 8.45 बजे तक-कीर्तन भाई आया सिंह
8.45 से 9.15 बजे तक-कीर्तन भाई प्रिथपाल सिंह प्रेमी जत्था
9.15 से 10.00 बजे तक-कीर्तन भाई कुलदीप सिंह
10.00 से 10.45 बजे तक-कीर्तन भाई भूपिंदर सिंह गुरदासपुरी
10.45 से 11.45 बजे तक-कीर्तन भाई राजिंदर सिंह
11.45 से 12.45 बजे तक-गुुरुमत विचारां ज्ञानी रणविंदर सिंह
12.45 से 1.45 बजे तक-कीर्तन भाई अमरजीत सिंह
1.45 से 2.15 बजे तक-गुरुमत विचारां ज्ञानी गुरमुख जी