फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   9th Smart City India Expo KSCL got the honour, Directorate Pavilion and Visitor Gallery got the award

UP: 9वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो KSCL को मिला सम्मान, डायरेक्ट्रेट पवेलियन और विजिटर गैलरी ने दिलाया अवॉर्ड

Sat, 20 Jan 2024 01:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Jan 2024 01:35 PM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए 9वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में केएससीएल के सीईओ को सम्मानित किया गया है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में बनाए गए डायरेक्ट्रेट पवेलियन और विजिटर गैलरी ने पुरस्कार दिलाया है।

विज्ञापन
9th Smart City India Expo KSCL got the honour, Directorate Pavilion and Visitor Gallery got the award
ग्रीन पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) को शुक्रवार को प्रगति मैदान नई दिल्ली में विरासत, वास्तुकला, स्थलाकृति संरक्षण अवॉर्ड मिला है। केएससीएल के सीईओ व नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। प्रगति मैदान में 17 से 19 जनवरी तक आयोजित 9वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में स्मार्ट सिटी इंडिया पुरस्कार भी वितरित किए गए।

विज्ञापन

केएससीएल को ग्रीनपार्क स्टेडियम में बनाए गए डायरेक्ट्रेट पवेलियन और विजिटर गैलरी को सर्वश्रेष्ठ विरासत एवं संरक्षण पुरस्कार, स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड से नवाजा गया है। यह पुरस्कार इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑगनाईजेशन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप सिंह खरोला, साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय की संयुक्त सचिव ए धनलक्ष्मी, मॉस्को सरकार मंत्रालय (रूस) के सरगे सेरमिन, एक्जीबेशनस इंडिया ग्रुप की एमडी चंद्रिका बेही ने केएससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को दिया।

विज्ञापन

देशभर की स्मार्ट सिटी को अलग-अलग श्रेणियों के पुरस्कार दिए गए। इसमें सभी 100 स्मार्ट सिटियों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी पार्टनर, इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी स्मार्ट सिटीज ने अपने शहर में डेवलप की गई परियोजनाओं को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन

क्रिकेट म्यूजियम में रखा है सचिन तेंदुलकर का बैट
केएससीएल के सीईओ ने बताया कि ग्रीनपार्क में डायरेक्ट्रेट पवेलियन और विजिटर गैलरी का मुख्य उद्देश्य खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। विजिटर गैलरी के साथ ही यहां और देश के क्रिकेट इतिहास को दर्शाने, आमजनमानस तक जानकारी पहुंचाने के लिए क्रिकेट म्यूजियम का निर्माण कराया गया है।

विज्ञापन

50,000 से ज्यादा लोग कर चुके हैं भ्रमण
इसमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का हस्ताक्षर किया हुआ बैट सहित कई क्रिकेट खिलाड़ियों के बैट, बॉल, टीशर्ट के साथ-साथ क्रिकेट के इतिहास की जानकारी संकलित है। ग्रीन पार्क में स्वचलित क्रिकेट सेमुलेटर बनाया गया है। ऑडियो विजुअल रूम तैयार किया गया है। इसके साथ ही बुक कैफे, रेस्टोरेंट का निर्माण भी डायरेक्ट्रेट पवेलियन में किया गया है। 50,000 से ज्यादा लोगों के साथ ही क्रिकेटर, जनप्रतिनिधि, अधिकारी इसका भ्रमण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed