{"_id":"ae112f8122f88ec84228433b9982e64d","slug":"99-45-million-smart-city-will-be-greener-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"99.45 लाख से हरी-भरी होगी स्मार्ट सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99.45 लाख से हरी-भरी होगी स्मार्ट सिटी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के तहत चिह्नित क्षेत्र को 99.45 लाख रुपये से हरा-भरा किया जाएगा। पौधरोपण के साथ ही दो साल तक रखरखाव भी कराया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को सौंपा है।
विज्ञापन
नगर निगम ने डॉर्च कंसल्ट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड से शहर को स्मार्ट बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शहरी विकास मंत्रालय को सौंप दी है।
विज्ञापन
डीपीआर में स्मार्ट सिटी की रिट्रोफिटिंग परियोजना के तहत 517 एकड़ क्षेत्र (घंटाघर से परेड होते हुए परमट, फूलबाग, नरौना चौराहा तक का सर्वांगीण विकास करना और पैन सिटी परियोजना के तहत पूरे शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की प्लानिंग की है।
विज्ञापन
इसी बीच मंगलवार को वन संरक्षक/प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजकुमार ने रिट्रोफिटिंग क्षेत्र में प्लांटेशन के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर नगर निगम को सौंपी।
इन मार्गों पर लगाए जाएंगे पौधे
ग्रीनपार्क से परमट मार्ग, ग्रीनपार्क के पीछे, नानाराव पार्क के पीछे, कैनाल रोड, मरे कंपनी पुल से जयपुरिया मार्ग, एक्सप्रेस रोड, वीआईपी रोड से परेड चौराहा, लालइमली से ग्वालटोली, मर्चेंट चैंबर से लालइमली चौराहा, केस्को रोड से फूलबाग, नई सड़क से हालसी रोड होकर रेलवे स्टेशन मार्ग के दोनों तरफ, एलआईसी बिल्डिंग से रामनारायण बाजार शिवाला, रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ विभिन्न स्थल, उर्सला अस्पताल की पीछे वाली रोड, परेड से माल रोड, कैनाल रोड से माल रोड, उर्सला के अंदर विभिन्न मार्ग, डीएम आवास के आसपास राजकीय आवास परिसर, सिविल लाइंस। इन मार्गों पर 3315 ट्रीगार्ड और 400 ब्रिक गार्ड लगेंगे।
माडर्न सिटी की तैयारियों पर मंथन
केडीए में मंगलवार को नीदरलैंड की कंपनी रॉयल हेस्कोनिंग के साथ माडर्न सिटी विकसित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 16 दिसंबर को लखनऊ में मुख्य सचिव (सीएस) के सामने माडर्न सिटी का प्रजेंटेशन किया जाएगा।
केडीए ने नीदरलैंड की तर्ज पर गंगा किनारे बैराज से शुक्लागंज के बीच साढ़े 11 सौ हेक्टेयर जमीन पर माडर्न सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें सभी मूलभूत और आधुनिक सुविधाओं के साथ ही हरियाली पर भी जोर रहेगा।
इस सिटी में प्लाटों से लेकर टू-बीएचके, थ्री-बीएचके फ्लैट, स्कूल, कॉलेज, नर्सिंगहोम, पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल आदि बनेंगे। गंगा पर आठ लेन का पुल बनाकर योजना स्थल को शहर से जोड़ा जाएगा।
योजना की डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी रॉयल हेस्कोनिंग के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मुख्य सचिव के सामने होने वाले प्रजेंटेशन की तैयारियां की। साथ ही वीसी जयश्री भोज के सामने प्रजेंटेशन भी किया। वीसी ने माडर्न सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत रिंग रोड और बैराज के संदरीकरण की भी जानकारी ली।
नदी के समानांतर शुक्लागंज की तरफ 330 करोड़ से बनने वाले डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्जिनल बंध की भी जानकारी ली। बैठक में नीदरलैंड से आई टीम के विशेषज्ञों के साथ ही मुख्य नगर नियोजक स्वराज गांगुली, मुख्य नगर नियोजक आशीष शिवपुरी, अधीक्षण अभियंता सरवत अली, अधिशासी अभियंता डीके गुप्ता आदि शामिल रहे।