{"_id":"6ac0061b2d1b4f677a057d37","slug":"90-athletes-participated-in-a-5km-walk-race-on-gandhi-jayanti-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149890-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गांधी जयंती पर 90 खिलाड़ियों ने लगाई पांच किमी वॉक रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गांधी जयंती पर 90 खिलाड़ियों ने लगाई पांच किमी वॉक रेस
Sat, 03 Oct 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। गांधी जयंती के पर शुक्रवार को माती स्टेडियम में पांच किलोमीटर ओपन बालक-बालिका पैदल चाल (वॉक रेस) प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण जिलाधिकारी कपिल सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में बालिका और बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने पांच किलोमीटर की दूरी तय की। बालिका वर्ग में खुशबू ने प्रथम, वैष्णवी ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लक्ष्मी चौथे, दिव्यांशी पांचवें और हिमांशी साहू सांत्वना स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में कुलदीप प्रथम, अनमोल द्वितीय और अविनाश तृतीय रहे। विनायक ने चौथा, हर्ष यादव ने पांचवां और सोहेल ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर स्टेडियम परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। जिला युवा अधिकारी माई भारत प्रिया तिवारी और क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी के नेतृत्व में कर्मचारियों व अन्य लोगों ने परिसर में स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार पवन कुमार, रंजय यादव, आशीष शर्मा, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)