फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   8331 people got vaccinated

8331 लोगों को लगा टीका

Fri, 16 Jul 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
8331 people got vaccinated
कानपुर देहात। जिले में वैक्सीन पहुंचने पर सुबह से ही लोगों की भीड़ अस्पतालों में उमड़ पड़ी। टीकाकरण के लिए जिले को बुधवार की देर रात वैक्सीन की दस हजार डोज मिली थी। इन्हें गुरुवार की सुबह अस्पतालों में भेजकर टीकाकरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को दिन में वैक्सीनेशन ठप होने के बाद देर रात को वैक्सीन की करीब दस हजार डोज भेजी गई। गुरुवार सुबह अलग-अलग अस्पतालों में टीकाकरण के लिए वैक्सीन भेजी गई। अकबरपुर में एक हजार, हवासपुर, राजपुर, रसूलाबाद आदि अस्पतालों में वैक्सीन की सात सौ डोज भेजी गई। झींझक में वैक्सीन की आठ सौ डोज भेजी गई।
विज्ञापन

सुबह से ही अस्पतालों में टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। देर शाम तक 8331 लोगों का टीकाकरण किया गया। गांवों में लगाए गए शिविर में कुल 4161 लोगों का टीकाकरण हुआ। अफसरों का कहना है कि शुक्रवार को और भी वैक्सीन आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर, रसूलाबाद में खत्म हो गई वैक्सीन
कानपुर देहात। राजपुर व रसूलाबाद में गुरुवार को पहुंची वैक्सीन खत्म हो गई। राजपुर पीएचसी में वैक्सीन की सात सौ डोज भेजी गई थी। इससे राजपुर पीएचसी में दो सौ, सिकंदरा में दो सौ, दमनपुर में तीन सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार रसूलाबाद में भेजी गई वैक्सीन भी खत्म हो गई। हवासपुर सीएचसी में वैक्सीन की महज दस डोज बची है। इसी प्रकार अन्य अस्पतालों में भी वैक्सीन का हाल रहा। शुक्रवार को भी टीकाकरण पर संकट हो सकता है।
कैंपों में 1544 लोगों को लगाया गया टीका
पुखरायां। पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने बताया कि गुरुवार को सीएचसी में 180 लोगों के टीका लगाया है। वहीं अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि अमरौधा पीएचसी में 111, मूसानगर पीएचसी में 160, नगरपालिका कार्यालय में 211 और सुजौर गांव में 162 लोगों के टीका लागाया गया। गुरुवार की शाम 800 डोज वैक्सीन मिली थी जो खत्म हो गई।
देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी में 132, चांदपुर में 110, अकोढ़ी में 147, अंगदपुर में 165, चंदनामऊ में 166 लोगों के टीका लगाया गया। गुरुवार को 700 डोज वैक्सीन मिली थी जो खत्म हो गई। वैक्सीन मिलने के बाद शुक्रवार को टीकाकरण होगा। (संवाद)

जिले को मिली वैक्सीन गुरुवार को अस्पतालों में भेजी गई थी। आठ हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। वैक्सीन कम है। शुक्रवार को भी वैक्सीन आ सकती है। - डॉ. एमके जतारया, कोविड-19 नोडल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed