Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 vehicles challaned during road safety fortnight

Kanpur News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े में 80 वाहनों के चालान

Wed, 18 Nov 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
80 vehicles challaned during road safety fortnight
कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दूसरे दिन मंगलवार को परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग नियमों के उल्लंघन पर कुल 80 वाहनों के चालान किए गए। सबसे अधिक 51 चालान हेलमेट नहीं लगाने पर किए गए।
विज्ञापन

जिले में 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। परिवहन विभाग की टीम ने अभियान चलाते हुए ओवर स्पीडिंग के 12 और सीटबेल्ट नहीं लगाने पर 11 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले छह स्कूली वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी ने बताया कि वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का प्रयोग करने को कहा गया।
विज्ञापन

साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। एआरटीओ प्रवर्तन रोहित राजपूत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना है। इसके लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ यातायात पुलिस ने भी अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अकबरपुर, बाराजोड़, नवीपुर व रनियां में कार्रवाई की। टीएसआई सिराज्जुदीन ने बताया कि सिपाही पुष्पेंद्र सिंह के साथ अवैध पार्किंग करने वाले 14 वाहनों का चालान किया गया। इनमें पहली बार पकड़े गए छह वाहनों से 3000 रुपये और दूसरी बार पकड़े गए 8 वाहनों से 12,000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न के चार वाहनों पर 40 हजार रुपये, तीन सवारी बैठाने पर 8 व बिना हेलमेट के 16 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। इनसे 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। सीओ यातायात विनय कुमार सिंह ने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed