फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 thousand withdrawn through atm card chang

एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षिका के खाते से 80 हजार पार

Mon, 01 May 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 May 2017 12:18 AM IST
सार

एसपी ने सीओ व कोतवाली पुलिस को दिए कार्रवाई करने के निर्देश
जांच में हाथरस जिले के एक युवक का सामने आया नाम

विज्ञापन
 80 thousand withdrawn through atm card chang
डेमो

विस्तार

कन्नौज के छ‌िबरामऊ इलाके में आवास-विकास कालोनी में रहने वाली शिक्षिका का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 80 हजार रुपये पार कर दिए। शिक्षिका ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने सीओ व कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर की आवास विकास कालोनी निवासी शिक्षिका मीनू दुबे पत्नी कौशलेंद्र दुबे ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने पुत्र यश के साथ पश्चिमी बाईपास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। वहां खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर चली आईं। अगले दिन उनके एटीएम कार्ड से चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद जालसाज ने उनके कार्ड के माध्यम से ही 39 हजार रुपये और एक हजार रुपये किसी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें जानकारी हुई। कुल मिलाकर खाते से 80 हजार रुपये निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका मीनू दुबे ने एसपी हरिश्चंद्र से मामले की शिकायत की, तो एसपी ने मामले के खुलासे के लिए सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी और कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए। एसपी का आदेश मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सिटी इंचार्ज सुबोध कुमार ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया।


जांच में पता चला कि हाथरस जिले के किसी अवधेश कुमार वार्षणेय के खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने अवधेश से फोन पर बात भी की, लेकिन उसने अनभिज्ञता जाहिर की। एसएसआई बसंतराम कुशवाहा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम को हाथरस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed