फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 animals die due to fire

जानवरों को कमरे में बंद कर आखिर किसने लगाई आग? 80 से ज्यादा की मौत, जांच शुरू

Fri, 11 Jan 2019 12:26 PM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 11 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
80 animals die due to fire
डेमो

विज्ञापन

यूपी के हमीरपुर जिले में बीती रात एक घर में आग लगने से 80 से ज्यादा जानवरों की मौत हो गई। गांववालों का ऐसा कहना है कि बदमाशों ने जानवरों को बंद करके कमरे में आग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक अंदर बंद तमाम जानवर झुलस चुके थे। मौके पर अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 

 

हमीरपुर के  थाना चिकासी के बरौली गांव के एक घर में जानवरों को कमरे में बंद कर बाहर से आग लगा दी गई। आग किसने लगाई इसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। उधर ग्रामीणोें का यह भी शक है कि आवारा जानवरों की वजह से तमाम किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। कहीं किसी सरफिरे किसान की ऐसी करतूत तो नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है जानवरों के अधजले शवों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed