{"_id":"5cab36ddbdec221414549282","slug":"8-people-died-in-liquor-poisoning-case-take-new-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड: आगरा में नहीं मिले अमेरिकन केमिकल सप्लाई के ठिकाने, शराब पीने से हुई थीं आठ मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड: आगरा में नहीं मिले अमेरिकन केमिकल सप्लाई के ठिकाने, शराब पीने से हुई थीं आठ मौतें
Mon, 08 Apr 2019 05:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अमेरिकी केमिकल सप्लायरों की तलाश में आगरा गई टीम खाली हाथ लौट आई। आरोपियों ने वहां से केमिकल खरीदने की बात कही थी। बताए गए नाम व पते भी फर्जी निकले हैं। ऐसे में पुलिस की जांच उलझ गई है।
यह पता लगाना चुनौती बन गया है कि आखिर ये केमिकल शहर में कहां से लाया जाता था। 9 मार्च को घाटमपुर में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा, उसके भाई सर्वेश सहित दो दर्जन आरोपी जेल में हैं।
इनके ठिकानों से भारी मात्रा में डाई फिनायल ऑक्साइड बाईफिनायल केमिकल मिला था। जांच में पता चला कि ये केमिकल अमेरिका का है। घाटमपुर सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बताया था कि वे आगरा से ये केमिकल लाते थे। पांच लोगों के नाम व तीन ठिकाने भी बताए थे। जब वहां दबिश दी तो कोई नहीं मिला।