फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   760 religious maktabs will open in UP, Bihar and Jharkhand, children will get free education

Kanpur: यूपी, बिहार और झारखंड में खुलेंगे 760 दीनी मकतब, बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, जानें पूरा अपडेट

Sat, 19 Aug 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

Kanpur News: जमीयत उलेमा-ए-हिद का तालीमी बोर्ड इन मकतबों की देखरेख के लिए 60 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा। शिक्षा देने वालों को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे बच्चों को मौजूदा समय के मद्देनजर शिक्षण कार्य करा सकें। बच्चों और उनके माता-पिता को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करना होगा।

विज्ञापन
760 religious maktabs will open in UP, Bihar and Jharkhand, children will get free education
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के 53 जिलों के जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े मदरसा शिक्षकों और उलेमा की बैठक शुक्रवार को जाजमऊ के मदरसा जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम में हुई। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महामंत्री मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन

इसमें तय हुआ कि इन तीनों राज्यों के उन इलाकों में अगले एक साल में 760 मकतब (मदरसों की छोटी इकाइयां) खोले जाएंगे। यहां बच्चों की पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सभी को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मदरसों को अपनी आय का 10 प्रतिशत हिस्सा मकतब में खर्च करना होगा।
विज्ञापन

इससे गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाई जा सके।  समाज में सकारात्मक काम करना है, तो सबसे अहम समाज को शिक्षित करना है। जमीयत उलेमा-ए-हिद का तालीमी बोर्ड इन मकतबों की देखरेख के लिए 60 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा। शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे बच्चों को मौजूदा समय के मद्देनजर शिक्षण कार्य करा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed