फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   74 thousand children have no vaccination of Japanese encephalitis

74 हजार बच्चों के लिए ये बीमारी बनी खतरा, युद्धस्तर पर शुरू हुई बचाव की रणनीति

Thu, 07 Feb 2019 06:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
74 thousand children have no vaccination of Japanese encephalitis
डेमो
उन्नाव जिले में 74,666 ऐसे बच्चे हैं जिन पर जापानी इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है। इन बच्चों को खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जेई टीकाकरण से छूटे 74 हजार से अधिक बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए जिले में 25 फरवरी से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को सभी चिकित्सा प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जापानी इंसेफ्लाइटिस को जापानी बुखार के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


यह एक दिमागी बुखार है जो वायरल संक्रमण की वजह से होता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की चपेट में अधिकतर 1 से 14 साल के बच्चे आते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को जेई से बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान चलाया गया था। हालांकि 74666 बच्चे ऐस थे जिन्हें टीका नहीं लग सका था। ऐसे में इन बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए जिले में 25 फरवरी से दोबारा अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के संबध में सभी चिकित्सा प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। 25 फरवरी से टीकाकरण सत्र के अलावा एएनएम गांव गांव में छूटे बच्चों को टीके लगाएंगी। अभियान पर स्वास्थ्य अधिकारी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सभी बच्चों को प्रतिरक्षित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed