फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किसानों की खुशहाली के लिए हमेशा प्रयासरत रहे चरण सिंह

किसानों की खुशहाली के लिए हमेशा प्रयासरत रहे चरण सिंह

Mon, 24 Dec 2018 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
किसानों की खुशहाली के लिए हमेशा प्रयासरत रहे चरण सिंह
कानपुर देहात। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माती मुख्यालय में जिला स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों की खुशहाली के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संजीवनी है। विपरीत परिस्थितियों में यह योजना किसानों का पूरा साथ दे रही है, किसान जागरूक होकर इसका लाभ लें।
विज्ञापन

माती मुख्यालय परिसर में किसान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। कृषि के आधुनिक उपकरण भी मेले में रखे गए उनके बाबत किसानों को बताया गया। खेती, बागवानी, मत्स्य पालन, पशु पालन आदि क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मेला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने केंद्र सरकार की ओर से किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का स्वस्थ होना जरूरी है। इसके लिए किसान समय पर मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराएं और सलाह के अनुसार ही उर्वरक का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक विनोद यादव ने कहा कि अत्यधिक उर्वरक का प्रयोग मिट्टी को बंजर कर देता है। किसान बिना जांच कराए अधिक पैदावार के लालच में बेहिसाब उर्वरक का प्रयोग करते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है। सांसद व अधिकारियों ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, विधायक विनोद कटियार, सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया, सीडीओ महेंद्र कुमार राय, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed