{"_id":"5bdf4995bdec22694b42bbb1","slug":"71541360021-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खेरेश्वर पुल से कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खेरेश्वर पुल से कूदी
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर( कानपुर)। रविवार की सुबह क्षेत्र के काकूपुर सीताराम गांव निवासी छात्रा ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर खेरेश्वर गंगाघाट पुल से नदी में छलांग लगा दी। साथ चल रही बड़ी बहन के शोर मचाने पर दौड़े आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से ढूंढने का काफी प्रयास किया पर छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर खोजबीन शुरू की है।
काकूपुर सीताराम गांव निवासी होमगार्ड मन्नूलाल ने बताया कि रविवार को वह दोनों बेटियों पूजा(15) और ज्योति (17) के साथ खेतों में धान कटाई करने गया था। समय से काम न पूरा करने के चलते दोनों बेटियों को डांट दिया, इस पर नाराज पूजा वहां चली गई और खेरेश्वर पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। पीछे चल रही ज्योति ने काफी रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन जब तक वह गहरे पानी समा गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण व गोताखोर दौड़े और नदी में काफी खोजबीन की, पर पूजा का कोई सुराग नहीं लगा। एसओ त्रदीप सिह ने बताया के खेरेश्वर घाट के अलावा बंदी माता घाट पर भी जाल डलवाया गया है इसके अलावा गंगा किनारे गांव में भी सूचना दे दी गई है। वहीं, पिता मन्नूलाल की हालत भी बिगड़ गई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।