फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   खजुरी गांव में छापामार पकड़ी कच्ची शराब, मची भगदड़

खजुरी गांव में छापामार पकड़ी कच्ची शराब, मची भगदड़

Thu, 18 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खजुरी गांव में छापामार पकड़ी कच्ची शराब, मची भगदड़
बिल्हौर(कानपुर)। दशहरा-दीपावली त्योहार से पूर्व क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर खजुरी गांव के कंजरन टोला में छापेमारी की गई। इस दौरान आबकारी टीम से महिलाओं ने धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस के दबाव से लोग काबू में आए। टीम ने खजुरी गांव से कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद करने के साथ कई लोगों को हिरासत लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आबकारी निरीक्षक अखिलेंद्र सिंह, विशाल वर्मा, श्याम प्रताप मल्ल एवं वंदना सिंह की टीम भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित कंजरन टोला पहुंची। मोहल्ले में आबकारी टीम के पहुंचने से घरों की महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और युवतियां खेतों की ओर भागने लगीं। घरों में ताला डाल कर कई महिलाएं रफूचक्कर हो गईं।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षण ने गांव की जांच पड़ताल में 25 लीटर कच्ची शराब, दो क्विंटल से अधिक लहन और कई प्रकार की नशीली वस्तुएं बरामद की। आबकारी टीम और पुलिस ने गांव से कई लोगों का हिरासत में भी लिया है। नशे के कारोबार में संलिप्त पुरुषों को हिरासत में लेने के दौरान कई महिलाएं और युवतियां टीम से जा भिड़ीं। गांव में अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग करने लगी। धिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed