{"_id":"5b8056b342c7924633077481","slug":"71535137459-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छीने बीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छीने बीस हजार
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मौरावां। बैंक से रुपये निकालकर बेटी के साथ घर जा रही महिला को पैदल चल रहे दो युवकों ने निशाना बनाया। कीचड़ पड़ा होने के बहाने से उसका ध्यान भटकाया और झोला छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया।
थानाक्षेत्र के हरिप्रसादखेड़ा के मजरा महारानीखेड़ा निवासी रामकली पत्नी बुद्धीलाल शुक्रवार दोपहर बेटी के साथ कसबा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में रुपये निकालने आई थी। बीस हजार रुपये निकालकर उसने झोले में डाले और घर लौटने लगी। रास्ते में उसे दो टप्पेबाज मिले।
उन्होंने महिला से बगल में कीचड़ पड़े होने की बात कही। उसका ध्यान भटकते ही टप्पेबाज झोला छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने एक को पकड़ लिया है जबकि दूसरा भाग निकला। एसओ मोहम्मद अशरफ ने बताया कि एक टप्पेबाज को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
- शोर मचाने पर राहगीरों ने एक को पकड़ा, दूसरा रुपये लेकर भागा