{"_id":"593adfbb4f1c1bca638b456e","slug":"71497030587-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार नाबालिग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार नाबालिग की मौत
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार नाबालिग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में मिहौली गांव के सामने रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
पन्हर गांव निवासी मोहित उर्फ राजाबेटा (16) पुत्र स्व.महावीर सविता सेंगनपुट्टा गांव में अपनी बुआ के यहां रहकर चिरुहूली स्थित विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। शुक्रवार शाम 3 बजे वह साइकिल से राशन लेने के लिए बुआ के घर से निकला था। मिहौली गांव पर बने कट को पार करते समय इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से मोहित को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल था।