फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   7 were sentenced to life imprisonment for killing

आठ हजार रुपये उधार लिए थे इसलिए घर से ले जाकर बेरहमी से की थी हत्या, सात को मिली उम्रकैद

Fri, 13 Sep 2019 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
7 were sentenced to life imprisonment for killing
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
जालौन में कोंच कोतवाली क्षेत्र में युवक को घर से ले जाकर हत्या कर शव फेंकने के मामले में अपर जिला जज डकैती ने सात आरोपियों को आजीवन कारावास व 27-27 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। घटना 11 साल पुरानी है।
विज्ञापन


कोंच के गांधीनगर निवासी लक्ष्मीकांत ने कोंच कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई हाकिम सिंह ने मोहल्ले के ही छोटू चतुर्वेदी से आठ हजार रुपये उधार लिए थे। चौदह हजार रुपये देने के बावजूद आठ हजार रुपये बकाया थे, लेनदेन को लेकर छोटू अपने साथियों के साथ आए दिन धमकाता भी था।
विज्ञापन


3 अगस्त 2008 को छोटू चतुर्वेदी अपने साथी रामलला, नीलम नाई, विनोद चतुर्वेदी, ऊधम सिंह यादव, टीकाराम, जितेंद्र आदि के साथ आए और हाकिम को घर से मारपीट कर पकड़कर ले गए। आरोपियों के पीछे मोहल्ले के असगर अली व हाकिम की भाभी अनीता भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वह पहुंची तब तक आरोपियों ने हाकिम की हत्या कर दी और शव को कोंच के शहपुरा रोड पर फेंककर भाग गए थे। मामले की पैरवी कर रहे अपर शासकीय अधिवक्ता महेंद्र विक्रम सिंह व रणकेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अपर जिला जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र सुरेश चंद्र ने दोनों पक्षों के बयान सुनने के बाद छोटू चतुर्वेदी, रामलला, नीलम नाई, विनोद चतुर्वेदी, ऊधम यादव, टीकाराम व जितेंद्र पर दोष साबित होने पर आजीवन कारावास व 27-27 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed