फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   66.98 lakhs paid 66.98 lakhs paid to 1504 farmers in Rabi and Kharif seasonsto 1504 farmers in Rabi and Kharif seasons

Kanpur News: रबी व खरीफ सीजन में 1504 किसानों को हुआ 66.98 लाख भुगतान

Wed, 31 Dec 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
66.98 lakhs paid 66.98 lakhs paid to 1504 farmers in Rabi and Kharif seasonsto 1504 farmers in Rabi and Kharif seasons
कानपुर देहात। रबी व खरीफ सीजन में फसल बीमा के तहत कुल 1504 किसानों को 66.98 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। रबी में 901 और खरीफ में 603 लाभार्थी किसान हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि हरीशंकर भार्गव ने बताया कि जिले में बीमा कंपनी एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी है। रबी सीजन 2024-25 में कुल 26691 किसानों की फसलों का बीमा किया गया था। कुल 14434 हेक्टेयर से अधिक फसलें 1.32 अरब से अधिक के बीमा दायरे में थीं। किसानों के अंश के तौर पर 1.98 करोड़ रुपये दिया गया। फसल नुकसान का व्यक्तिगत दावा करने पर कराई गई जांच के अनुसार 901 किसानों को 34.30 लाख क्षतिपूरक राशि दी गई। इसी प्रकार खरीफ सीजन 2024-25 में 32357 किसानों की फसल का बीमा हुआ। 17460 हेक्टेयर फसल का 1.53 अरब से अधिक का बीमा कवर किया गया। किसानों का अंश करीब 3.06 करोड़ दिया गया। नुकसान का दावा पर जांच के बाद 603 किसानों को 32.68 लाख रुपये की क्षतिपूरक राशि दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed