फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   64 thousand dose of Kovishield reached the districts of Mandal, security at session centers will be strict

यूपी: सुरक्षा के बीच कोविशील्ड जिलों में पहुंची, सत्र केंद्रों पर सख्त पहरा, कल दी जाएगी वैक्सीन

Fri, 15 Jan 2021 02:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Jan 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
64 thousand dose of Kovishield reached the districts of Mandal, security at session centers will be strict
सुरक्षा के बीच पहुंची कोरोना वैक्सीन - फोटो : amar ujala
कोरोना से बचाव के लिए तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन शुक्रवार को चित्रकूट, हमीरपुर, बांदा, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद पहुंची। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने मंडलीय कोल्ड चेन वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक सेंटर का निरीक्षण करने के बाद सबसे पहले गुरुवार को कानपुर नगर की वैक्सीन वैन को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीन सत्र सेंटरों तक शुक्रवार को पहुंचा दी जाए, जिससे शनिवार को वैक्सीनेशन शुरू हो सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही वैक्सीन सेंटरों की सख्त सुरक्षा के निर्देश दिए। कांशीराम अस्पताल परिसर रामादेवी स्थित मंडलीय स्टोर से गुरुवार दोपहर तीन बजे पहली वैक्सीन नगर जिले की रवाना की गई थी। फिर देहात जिले की वैक्सीन वैन को अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद एक-एक करके औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद की वैक्सीन वैन रवाना की गई थी।
विज्ञापन


यह लक्ष्य रखा गया था कि शाम चार बजे तक जिलों में वैक्सीन पहुंच जाए। सबसे बाद में फर्रुखाबाद की वैक्सीन पहुंची। अपर निदेशक डॉ. मिश्रा ने बताया कि दूरी होने के कारण वैन पहुंचने में देेर लगी। मंडलायुक्त ने मंडलीय और जिले के स्टोर में सुरक्षा व्यवस्था, कोल्ड प्वाइंट प्रबंधन प्रणाली और वितरण प्रणाली की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि वैक्सीन शुक्रवार को सुरक्षित तरीके से टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचा दी जाए। मंडल के सभी वैक्सीन कोल्ड चेन सेंटरों में पुलिस बल, सीसीटीवी कवरेज, एंट्री और एग्जिट प्रोटोकॉल, समेत उचित सुरक्षा की व्यवस्था रहे। वैक्सीन सेंटरों का तापमान दो से आठ सेंटीग्रेड मेनटेन किया जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रोटोकॉल का अनुपालन संबंधित जिले के डीएम और सीएमओ सुनिश्चित करेंगे।

चित्रकूट मंडल के चारों जिलों को कुल 21270 डोज वैक्सीन मिली हैं। सर्वाधिक 7960 डोज बांदा को मिले हैं। हमीरपुर को 6400, चित्रकूट को 3830 और महोबा को 3080 डोज का अलॉटमेंट हुआ है।

मंडलीय वैक्सीन स्टोर को मिलीं 64000 डोज
जिलों को इतनी वैक्सीन मिलीं
कानपुर नगर-22700
कानपुर देहात-7820
फर्रुखाबाद-7440
कन्नौज-8240
औरैया-5700
इटावा-11970

कानपुर नगर के सशस्त्र बलों के स्वास्थ्य कर्मियों को 440 खुराकें आवंटित की गई हैं। इसी तरह फर्रुखाबाद के सशस्त्र बलों के स्वास्थ्यकर्मियों को 230 खुराक दी गईं। यह संख्या जनपद के वैक्सीन आवंटन में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed