फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   64 enemy properties occupied in Kanpur on the pretext of Hiba, Mukhtar Baba

UP News: हिबा के बहाने 64 शत्रु संपत्तियों पर कब्जा, मुख्तार बाबा और सहयोगियों ने संपत्तियों पर ले रखा है लोन

Tue, 23 Aug 2022 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Aug 2022 04:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, नई हिंसा में आरोपी मुख्तार बाबा ने  मुस्लिम पर्सनल लॉ के हिबा कानुन के जरिए संपत्तियों पर कब्जा करने का खेल किया है। यह मामला जिलाधिकारी और एसडीएम तक पहुंचा है।

विज्ञापन
64 enemy properties occupied in Kanpur on the pretext of Hiba, Mukhtar Baba
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क बवाल के आरोपी मुख्तार बाबा की तरफ से शत्रु संपत्तियों को फर्जी तरीके से हथियाने का नया खेल सामने आया है। लोन के कागजात में उसने इन शत्रु संपत्तियां को हिबा (बतौर गिफ्ट) के जरिए मिलने की बात कही है। बताया गया है कि इन संपत्तियों के असली मालिक शाहिद हलीम जो पाकिस्तान चले गए थे।

विज्ञापन

उन्होंने शत्रु संपत्तियों को उसकी पत्नी को बतौर गिफ्ट दे दिया था। बाबा के इन कारनामों को फर्जी बताते हुए इसकी जांच शुरू कर दी गई है। महानगर में कुल 98 शत्रु संपत्तियां हैं। जिसमें से 63 संपत्तियां ऐसी हैं, जिस पर मुख्तार बाबा और उससे जुड़े लोगों का कब्जा है।

विज्ञापन

इन सभी संपत्तियों पर मुख्तार और उसके लोग फर्जी तरीके से काबिज है। जब तक मुख्तार का यह खेल लोग समझ पाते, तब तक उसने इन संपत्तियों को बैंकों के हवाले करके उस पर बड़ा लोन हासिल कर लिया। लोन के इसी पैसे से उसने 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति बना ली।

इसका विस्तार कानपुर के अलावा प्रदेश और उत्तराखंड भी किया। शत्रु संपत्ति संरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी को इस संबंध में एक पत्र भी सौंपा गया है। जिसमें मुख्तार की तरफ से शत्रु संपत्तियों पर फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर उस पर लिए गए।

विज्ञापन

लोन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इसमें लोन देने वाले बैंक की भी जांच कर कार्रवाई की बात उठाई गई है। जिलाधिकारी की तरफ से इस मामले की जांच करने का आश्वासन दिया गया है। यह मामला एसडीएम तक भी पहुंचा है।

जानिए हिबा क्या है
मुस्लिम पर्सनल लॉ में हिबा के जरिए संपत्तियों को देने का प्रावधान है, जिसे गिफ्ट में मिली संपत्ति कहा जाता है। इसकी बदौलत ही शत्रु संपत्तियों का कब्जाने का खेल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed