फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किसानों व मजदूरों का निशुल्क होगा बीमा

किसानों व मजदूरों का निशुल्क होगा बीमा

Thu, 05 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों व मजदूरों का निशुल्क होगा बीमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। केंद्र सरकार ने गरीब मजदूरों व किसानों के लिए नई दुर्घटना बीमा पालिसी लागू की है। पुरानी किसान दुर्घटना बीमा के स्थान पर नई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बीमा राशि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर देंगी। इस योजना का लाभ किसानों के साथ-साथ मजदूरों को भी मिलेगा।


पूर्व में संचालित किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ केवल किसानों को ही मिलता था। इसमें यदि किसान के पास नाममात्र की भी जमीन होती थी तो उसे योजना का लाभ मिल जाता था। इस योजना में भी किसानों को किसी प्रकार की धनराशि नहीं देनी होती थी। हालांकि यदि किसान की किसी दुर्घटना में मौत हो जाती थी तो बीमा कंपनी उसमें खासे प्वाइंट लगाकर आश्रित को काफी कम पैसा देती थी। कई मामलों में तो बीमा कंपनी ने मात्र 20 से 25 प्रतिशत का ही भुगतान किया था। इसकी शिकायत सरकार तक पहुंची तो नई योजना लागू करने की कवायद शुरू हुई। इसके बाद किसानों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ देने की योजना बनी।
विज्ञापन


इस योजना का लाभ किसानों के साथ-साथ गरीब मजदूरों को भी मिलेगा। योजना से संबंधित बीमा राशि 342 रुपये केंद्र और राज्य सरकार खुद वहन करेंगी। योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले किसानों और मजदूरों को शामिल किया जाएगा। मौजूदा समय में जिला प्रशासन की ओर से गांवों में लेखपालों को लगाया गया है। उन्हें 15 जुलाई तक लाभार्थियों का चयन करके सूची प्रशासन को देना है। वैसे किसान या मजदूर स्वयं भी अपना आधार कार्ड संबंधित तहसील में ले जाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) बीएन यादव ने बताया कि लेखपालों को 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। 1 लाख किसानों को योजना में शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें किसान को बीमा राशि एलआईसी लोंबार्ड भुगतान करेगी। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर किसान या मजदूर आश्रित को 5 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा।

-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार स्वयं देंगी बीमा प्रीमियम
-किसान दुर्घटना बीमा के स्थान पर लागू हुई यह पालिसी, 5 लाख का मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed