{"_id":"5a3d4a014f1c1bf61b8b4a14","slug":"61513966081-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने यूपी 100 की गाड़ी पर पथराव कर किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने यूपी 100 की गाड़ी पर पथराव कर किया क्षतिग्रस्त
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकिसा (फर्रुखाबाद)। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने युवक को पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी पर भी हमलावरों ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आसपास थानों की फोर्स पहुंच गई। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी 100 के दरोगा की तहरीर पर 20 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
थाना मेरापुर के गांव रसीदपुर निवासी नंदकिशोर जाटव की सराय अगहत में बाइक मरम्मत की दुकान है। नंदकिशोर का गांव के ही सुग्रीव से पुरानी रंजिश है। गुरुवार की शाम नंदकिशोर दुकान बंद कर घर पहुंचा। यहां पहले से ही मौजूद सुग्रीव और उसके साथियों ने नंदकिशोर को घेर कर मारपीट करने लगे। हमलावरों ने नंदकिशोर पर लाठी व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई। सूचना मिलने पर यूपी
100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। गाड़ी के दरोगा अर्जुन सिंह घायल को इलाज के लिए गाड़ी में ले जाने लगे। इस बीच हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर भी पथराव कर दिया। जिससे पुलिस पार्टी को वहां से भगाना पड़ा। पथराव से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यूपी 100 के दरोगा ने थाना प्रभारी को घटना बताई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी
विज्ञापन
राजबहादुर आसपास के थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे पहले हमलावर वहां से भाग चुके थे। नंदकिशोर के परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गंभीर घायल को परिवार के लोगों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने सोवरन सिंह, श्यामसिंह, सुनील उर्फ नन्हे, सुग्रीव, शौदान सिंह, संतू, नरेश सिंह, प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, लाखन सिंह, अतिराज सिंह, बेसपाल, करु सिंह, जयवीर, सुभाषचंद्र, पप्पू, दीपक, अरविंद, ऊधई, बहादुरपाल, संजूपाल, सतेंद्रपाल और 15-20 अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि आरोपी नंदकिशोर के साथ मारपीट कर रहे थे। इस बीच भंते अवधेश की सूचना पर यूपी 100 पहुंची और घायल को इलाज के लिए ले जा रही थी। उसी समय पथराव कर घायल को छुड़ाने का प्रयास किया गया।
दूसरे पक्ष के अनार सिंह ने घायल नंदकिशोर जाटव, रक्षपाल, भूरे, रामपाल, अरविंद और कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ मार डालने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर अपने घर पर ले गए। यहां पर आरोपियों ने उसके गर्दन में फंदा बना कर मार डालने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव रसीदपुर निवासी नंदकिशोर जाटव के पर कुछ समय पहले गांव की किशोरी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसका चालान कर दिया। दो महीना पहले ही नंदकिशोर जमानत पर छूट कर आया था। उसका कहना था कि नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पुलिस ने
दोनों पक्षों को पकड़ कर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। दूसरे पक्ष ने दबाव बना कर उसके खिलाफ झूठा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। उसने बताया कि उस गांव में उसका ही एक परिवार यहां पर रहता है। इसी के बाद से ही आरोपी उससे रंजिश मान रहे है। उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उनके रिश्तेदार गांव आए तो आरोपियों ने उसकी बाइक छीन कर अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
यूपी 100 की गाड़ी पर दबंगों ने किया पथराव
हमले में युवक घायल, सूचना पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी पर भी किया पथराव
पुलिसकर्मियों ने भाग कर बचाई जान, 22 नामजद और 20 अज्ञात पर बलवे की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो