{"_id":"5a341acf4f1c1bc45b8bc301","slug":"61513364175-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ वारंट
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित एमआईसी विद्यालय में दो शिक्षकों के प्रमोशन का राज्य लोक सेवा अभिकरण लखनऊ में मुकदमा चल रहा है। इसमें विद्यालय की चेयरमैन नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के उपस्थित न होने पर जमानती वारंट जारी हुआ था। नगर पालिका सदर अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और ईटो पीके श्रीवास्तव ने कोर्ट में उपस्थित होकर जमानती वारंट पर जमानत दाखिल की और अंडर टेकिंग दी।
नगर पालिका सदर का फतेहगढ़ में म्यूनिसिपल इंटर कालेज है। इस कालेज का चेयरमैन नगर पालिका अध्यक्ष होता है। इस विद्यालय के शिक्षक सुरेश चंद्र यादव के स्थान पर शिक्षक मोतीलाल का प्रमोशन 2001 में कर दिया गया था। इसके विरोध में सुरेश चंद्र यादव ने राज्य लोक सेवा अभिकरण लखनऊ में मुकदमा किया। मुकदमा अभी भी चल रहा है। इस मुकदमे में नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ को उपस्थित होना था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई।
लोक सेवा अभिकरण ने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ 5000-5000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया। तामील कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में लोक सेवा अभिकरण से भेजे गए। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और ईओ पीके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कोर्ट में उपस्थित होकर जमानती वारंट पर जमानत कराई और अंडर टेकिंग दाखिल की। जिन शिक्षकों का मामला है वह सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला के खिलाफ वारंट
एमआईसी स्कूल प्रमोशन विवाद में ईओ भी तलब
अध्यक्ष और ईओ ने कराई सीजेएम कोर्ट में जमानत
अमर उजाला ब्यूरो