फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भाजपा समर्थकों ने सपा समर्थकों को पीटा

भाजपा समर्थकों ने सपा समर्थकों को पीटा

Mon, 27 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा समर्थकों ने सपा समर्थकों को पीटा
फर्रुखाबाद। फर्जी मतदान की आशंका पर वार्ड नंबर बिस्मिल नगर के चीनीग्राम बूथ पर भाजपा समर्थकों ने दो सपा समर्थकों को पीट दिया। इस पर सपाइयों ने बूथ पर हंगामा कर जवानों से भिड़ गए। भीड़ में शामिल सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद अहमद ने तमंचा भी लहराया, इस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, लेकिन भीड़ उसे पुलिस की हिरासत से छुड़ा ले गई। सूचना मिलने सपा, बसपा प्रत्याशियों के अलावा एएसपी फोर्स के साथ पहुुंचे और भीड़ को शांत कराया। हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। सपा प्रत्याशी अपने साथ दोनों घायलों को साथ ले गईं।
विज्ञापन



शहर के वार्ड नंबर 23 बिस्मिल नगर स्थित कन्या क्रमोत्तर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीनीग्राम में बूथ बनाया गया था। इस बूथ पर मोहल्ला निवासी शलीम और मोहम्मद आसिफ वोट डालने गए थे। भाजपा प्रत्याशी समर्थकों ने उनका विरोध किया। भाजपाइयों का आरोप था कि ये लोग दोबारा वोट डालने आए हैं। वोट डालने वालों को स्याही नहीं लगाई जा रही है। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने शलीम और आसिफ के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान बाइक से कुछ अन्य भाजपा समर्थक पहुंच गए। मोहल्लेवालों के लोगों के जमा होने पर भाजपाई निकल भागे।
विज्ञापन



इसके बाद सपा समर्थकों के साथ सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद अहमद बूथ के बाहर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सपाई दरोगा शिवराज सिंह से भिड़ गए। नोच खसोट में दरोगा का बिल्ला टूटकर गिर गया। इसी बीच नौशाद तमंचा लहराने लगे। करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। खबर पर बसपा की चेयरमैन प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के अलावा सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह पुत्र विक्की व भतीजे करन सिंह के साथ पहुंची व घायल के परिजनों से जानकारी ली। कुछ देर में एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा, शहर कोतवाल संजीव राठौर और सेक्टर मजिस्ट्रेट संतोष हजेला के फोर्स पहुंचे। पुलिस ने भीड़ में मौजूद नौशाद को दबोच लिया और कोतवाली ले जा रही थी। भीड़ ने नारेबाजी कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आपाधापी में भीड़ नौशाद को पुलिस से छुड़ा ले गई। सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह मारपीट में घायल शमीम व आसिफ को अपने लेकर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लेने के बाद नौशाद ने खुदकुशी की धमकी दी। उसका आरोप था कि जिन लोगों ने मारपीट की उन्हें नहीं पकड़ा जा रहा है। मुझे क्यों हिरासत में लिया जा रहा है। उसका कहना था कि पुलिस ने ज्यादती की तो आत्महत्या कर लेगा।


दो सपा समर्थक घायल, सपाइयों ने किया बूथ पर हंगामा
निर्दलीय सभासद प्रत्याशी ने लहराया तमंचा, बाधित रहा मतदान
दोनों घायलों अपने साथ ले गईं सपा प्रत्याशी दयमंती सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed