{"_id":"6850667c563c1d8a1d016767","slug":"60-thousand-stolen-from-property-dealers-house-etawa-news-c-216-1-etw1005-126825-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्राॅपर्टी डीलर के घर से 60 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्राॅपर्टी डीलर के घर से 60 हजार की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
- फोटो : चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
इकदिल। थाना इकदिल के ओम सांईपुरम कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने प्राॅपर्टी डीलर के घर से 60 हजार का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए लेकिन चोरों का कुछ सुराग नहीं लगा।
गांव कथगवां रोड स्थित कॉलोनी निवासी प्राॅपर्टी डीलर शत्रुघ्न राजपूत प्रापर्टी रविवार रात में खाना खाने के बाद परिवार समेत छत पर सोने चले गए। रात में चोरों मकान के मेन गेट में लगी कुंडी को टेढ़ा कर भीतर पहुंचे और सीढि़यों के रास्ते में लगी कुंडी भीतर से बंद कर ली। ताकि छत पर सो रहे लोग जागने पर नीचे न आ सके।
इसके बाद चोरों ने एक ही कमरे के अंदर रखी दो अलमारियों के लॉक तोड़कर नकदी के अलावा हजारों रुपये का माल पार कर दिया। वहीं, इसी अलमारी में बने एक लॉकर को तोड़ न पाने की वजह से उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर बच गए। सोमवार सुबह पत्नी ने नीचे आने के लिए सीढि़यों का दरवाजा खोला तो वह बंद होने से नहीं खुला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीने का दरवाजा खोला। शत्रुघन ने बताया कि चोर 24 हजार रुपये नकदी के अलावा 60 हजार का माल चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद किया जाएगा।