फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   55 trains including Rajdhani Express delayed due to fog

कोहरे ने बिगाड़ी चाल, राजधानी एक्सप्रेस समेत 55 ट्रेनें रेंग-रेंग कर आईं, श्रमशक्ति डेढ़ घंटे लेट

Thu, 26 Dec 2019 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Dec 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
55 trains including Rajdhani Express delayed due to fog
कोहरे ने बिगाड़ी चाल, राजधानी एक्सप्रेस समेत 55 ट्रेनें रेंग-रेंग कर आईं - फोटो : अमर उजाला
कोहरे की वजह से बिगड़ी ट्रेनों की चाल गुरुवार को भी सुधर नहीं पाई। बिहार की ओर से आने सभी राजधानी एक्सप्रेस लगभग दो घंटे विलंब से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे लेट रही। लगभग 55 ट्रेनें लेट चल रही हैं। हालांकि, दिल्ली से आने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, कालका, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस समय से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन कोहरे की वजह से बिगड़ गया है। खासतौर पर उत्तरी भारतीय क्षेत्रों में चलने वाली ट्रेनों की चाल पर कोहरे का असर इससे समझा जा सकता है कि सुबह 5:17 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचने वाली अप रूट (बिहार की ओर से आने वाली) कोलकाता राजधानी, सियालदाह, पटना राजधानी, रांची राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन


श्रमशक्ति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से यहां पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट रही। जोधपुर हावड़ा, नंदन कानन एक्सप्रेस 15 से 20 मिनट की देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। सीमांचल एक्सप्रेस 4 घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस 7 घंटे, इंटरसिटी 4 घंटे और मूरी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। इस प्रकार कुल 55 ट्रेनें देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ काउंटर रहा बंद 
उधर, गुरुवार को कैंट साइड पर पूछताछ काउंटर बंद होने के कारण ट्रेनों के बारे में जानकारी लेने के लिए यात्री भटकते नजर आए। प्रतीक्षालयों में यात्रियों की काफी भीड़ रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed