{"_id":"5c5c2b25bdec2229c12b8a26","slug":"51549544229-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार के साथ सभासद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार के साथ सभासद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तीन माह पूर्व लग्जरी कार खरीदने वाले एक सभासद को बलरामपुर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बलरामपुर पुलिस के अनुसार सभासद ने चोरी की कार खरीदी थी। अब तक पंजीकरण भी नहीं कराया है। शुरुआती पूछताछ के बाद सभासद को कार सहित पुलिस बलरामपुर ले गई है।
बलरामपुर पुलिस की टीम मंगलवार शाम उन्नाव पहुंची थी। स्थानीय कोतवाली पुलिस से साथ टीम कई घंटे तक वकार अहमद नाम के एक युवक को ट्रेस करती रही। देर रात टीम ने जवाहर नगर से वकार अहमद को ब्रीजा कार के साथ हिरासत में ले लिया।
नगर पालिका परिषद उन्नाव के वार्ड 10 जवाहर नगर से सभासद वकार ने बताया कि उसने तीन माह पूर्व अपने एक मित्र से कार खरीदी थी। हालांकि अब तक उसका पंजीकरण नहीं कराया था। वकार ने बताया कि कार चोरी की थी यह उसे नहीं पता था। हालांकि पूछताछ के लिए बलरामपुर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। इस कार्रवाई की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम आई थी लेकिन कार्रवाई क्या की अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
- तीन माह पूर्व एक मित्र से खरीदी थी ब्रीजा कार