{"_id":"63787dc623ca4335900e65f0","slug":"51-lakh-cheated-from-pb-society-jewelers-shop-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स शॉप से 51.12 लाख की ठगी, जेवरात खरीदने के बाद थमाईं फर्जी चेकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स शॉप से 51.12 लाख की ठगी, जेवरात खरीदने के बाद थमाईं फर्जी चेकें
Sat, 19 Nov 2022 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 19 Nov 2022 03:32 PM IST
सार
बिरहाना रोड स्थित ज्वेलरी शॉप से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, 51 लाख से अधिक के जेवरात खरीदने के बाद फर्जी चेकें दीं गईं थी। मामले में पुलिस ने दंपती समेत तीन पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
चेक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में बिरहाना रोड स्थित पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स के यहां से 51 लाख के जेवरात खरीदने के बाद फर्जी चेकें थमा दी गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स बिरहाना रोड शाखा के प्रबंधक रोहित कुमार पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक 25 अप्रैल को चमनगंज निवासी जीशान लारी व उनकी पत्नी इकरा उनकी शॉप पर गए थे। सोने की एक चेन खरीदकर नकद भुगतान किया था। दूसरे दिन सोने की चूड़ियां खरीदी थीं, जिसमें एक जूड़ी का नकद भुगतान किया था, जबकि बाकी चूड़ियों के भुगतान के लिए चेक दी थी।
विज्ञापन
28 अप्रैल को फिर नकद भुगतान कर चूड़ी खरीदीं। साथ ही एक सोने का कड़े की रकम उधार कर दी। इसके बाद 23 जुलाई तक सोने व हीरे के गहने खरीदे। उसकी कीमत 51 लाख 12 हजार रुपये थी। छह चेकें दीं। जब इन चेकों को बैंक में लगाया गया, तो पता चला कि हस्ताक्षर के साथ-साथ चेक भी फर्जी हैं।
विज्ञापन
एसीपी कलक्टरगंज टीबी सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। ज्वेलरी खरीदी के नाम पर 51 लाख से अधिक की ठगी की बात सामने आई है। विवेचना जारी है। उसके आधार पर विधि कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।