फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50,000 voters out of every assembly constituency: SP district president

प्रत्येक विधानसभा से 50-50 हजार मतदाता सूची से बाहर : सपा जिलाध्यक्ष

Sat, 03 Oct 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
50,000 voters out of every assembly constituency: SP district president
कानपुर देहात। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सपाइयों ने माती स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई। उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसआईआर को लेकर वार्ता कर कई मुद्दों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और डिजिटल प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में करीब 13 करोड़ और कानपुर देहात की प्रत्येक विधानसभा में 50 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। इसे लेकर उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और सॉफ्टवेयर आधारित वोट विलोपन पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा संविधान का अनुच्छेद 326 प्रत्येक नागरिक को मताधिकार प्रदान करता है। ऐसे में किसी सॉफ्टवेयर या कंप्यूटर एल्गोरिदम के आधार पर बिना सुनवाई के मतदाता का नाम सूची से हटाया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संशोधन के लिए दिए गए फॉर्म-8 को कथित तौर पर पोर्टल पर स्वीकार नहीं किया जा रहा है, जबकि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने को कहा जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने उच्च न्यायालय की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर कानून से ऊपर नहीं हो सकता और बिना सुनवाई के किसी का नाम डिलीट करने का अधिकार किस प्रावधान के तहत मिलता है, इसका जवाब निर्वाचन आयोग को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सॉफ्टवेयर आधारित मतदाता विलोपन पर तत्काल रोक लगाए जाने, डिलीट की गई मतदाता सूचियां सार्वजनिक की जाने और जिले की प्रत्येक विधानसभा से काटे गए मतदाताओं के नाम तत्काल बहाल किए जाने की मांग की। कहा यदि निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया में तत्काल सुधार नहीं किया तो समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर अदालत तक आंदोलन करेगी। यहां पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, कुलदीप शंखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed