{"_id":"6748be43f98ab14df402bf17","slug":"50-year-old-dispute-between-two-communities-resolved-at-the-police-station-etawa-news-c-216-1-etw1001-118485-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: थाने पर सुलझा दो समुदाय के बीच का 50 साल पुराना विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: थाने पर सुलझा दो समुदाय के बीच का 50 साल पुराना विवाद
विज्ञापन
इकदिल। दो समुदाय के बीच 50 साल से चल रहे जमीन के विवाद को एडीएम और एसपी सिटी ने दोनों पक्षों की सहमति से सुलझवा दिया। दोनों पक्षों के लोग आपस में गले मिले और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
बता दें कि कस्बे में दो समुदायों के बीच जमीन संबंधी विवाद की वजह से तनाव चला आ रहा था। गुरुवार को थाने में इस मामले को लेकर एक बैठक की गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया। विवाद सुलझाने के लिए डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी अभयनाथ त्रिपाठी बैठक में पहुंचे।
गाजी खां बाबा की मजार के बराबर से शिवलिंग के चबूतरे से रास्ते की मांग को लेकर विवाद चल रहा था। हिंदू पक्ष से उमेश शुक्ला, उमेश चंद्र मिश्रा और वीरेंद्र सिंह राणा ने कोर्ट में दावा किया था। मुस्लिम पक्ष से मोहम्मद युनुस वक्फ शाही मस्जिद, इकरार अहमद व शाहबुद्दीन हैं। दोनों को समझाकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन
इसमें गवाह राम सेवक चौधरी और एडवोकेट मोहम्मद असर को बनाया गया। इसके बाद मोहम्मद युनुस अंसारी और उमेश शुक्ला ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर सभी गिले शिकवे खत्म किए। आपसी सौहार्द दिखाकर दोनों पक्षों ने कस्बा में एक समाज की भावना को भी कायम करने का काम किया है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के लोग आपस में मिलकर समाज में एक अच्छा संदेश दिया है। इस दौरान एसडीएम विक्रम राघव, सीओ सिटी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान मौजूद रहे।