फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 lakh theft at the house of MLA's relative in kanpur

विधायक के रिश्तेदार के घर 50 लाख की चोरी, स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड अधिकारी का घर बना निशाना

Sun, 29 Sep 2019 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Sep 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
50 lakh theft at the house of MLA's relative in kanpur
चाेेरी के बाद अल्मारी दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गुजैनी आई ब्लॉक में भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के रिश्तेदार के घर से चोर एक लाख की नकदी समेत करीब 49 लाख के जेवरात समेट ले गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अशोक कुमार शुक्ला स्वास्थ्य विभाग से एडिशनल रिसर्च ऑफिसर के पद से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन


अशोक के मुताबिक 23 सितंबर को वह पत्नी के साथ पिंडदान करने गया (बिहार) गए थे। दोनों बेटे उत्कर्ष व आर्द्ध दिल्ली में रहते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे घर लौटने पर मेनगेट को छोड़कर भीतर के सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। कमरे में एक साबड़ भी मिला।
विज्ञापन


अशोक के मुताबिक चोर एक लाख रुपये व 49 लाख के जेवरात समेट ले गए। इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वहीं से वापस गए। मौके से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। अशोक ने तहरीर में कितने के जेवरात चोरी हुए इसका खुलासा नहीं किया। उनका कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पूरा आंकलन किया गया। उन्होंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed