फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 lakh extortion sought from leather trader, Threat of murder, report filed on five

चमड़ा कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी: फर्जी मुकदमे में फंसाने और हत्या की धमकी, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Jul 2022 06:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Jul 2022 06:42 AM IST
सार

जाजमऊ के चमड़ा कारोबारी से 50 लाख रंगदारी मांगी गई है। साथ ही हत्या की धमकी भी मिली है।  पीड़ित की तहरीर पर मुस्लिम एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
50 lakh extortion sought from leather trader, Threat of murder, report filed on five
व्यापारी से रंगदारी मांगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ के अंगूरी बाग निवासी लेदर कारोबारी शोएब अंसारी ने मुस्लिम एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल हसीब, उसके भाई समेत पांच लोगों पर जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अब्दुल हसीब ने फर्जी दस्तावेज के सहारे उनके करोड़ों रुपये हड़प लिए। हत्या की धमकी देते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी है।

विज्ञापन

शोएब अंसारी की स्काई लेदर और उनके भाई अशफाक अंसारी की एआईएस ट्रिंज के नाम से फर्म है।  उनकी फर्म चमड़े का व्यापार करती है। व्यापार के सिलसिले में मुलाकात खुद को चमड़ा व्यापारी बताने वाले चमनगंज निवासी अब्दुल हसीब से हुई थी। आरोप है कि ऊंची पहुंच बताते हुए कई बार दोनों भाईयों से मुस्लिम वेलफेयर के नाम पर जबरन चंदा वसूला।
विज्ञापन


इसके बाद अपनी फर्मों क्वालिटी लेटर इंडस्ट्रीज, आनिम एक्सपोर्ट प्रा.लि., हूर लेदर्स प्रा.लि. के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोनों फर्मों से बिलिंग करके तीन करोड़ 70 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी। इन्कार पर पिस्टल लगाकर हत्या की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाई के मोबाइल पर धमकी भरे फोन व व्हाट्सएप मैसेज किए। इसके 17 जुलाई को भी घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज की।थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

अब्दुल हसीब पर दर्ज कर कई एफआईआर, कार्रवाई शून्य
अब्दुल हसीब के खिलाफ बेकनगंज, चमनगंज और बजरिया थाने में रंगदारी, धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद भी पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि हलीम मुस्लिम एसोसिएशन के पदाधिकारी की आड़ में वह हाजी वसी के सांठगांठ कर ट्रस्ट की संपत्तियों को बेंचकर अरबों रुपये की संपत्ति तैयार कर ली।

इसके बाद शहर के अलावा उन्नाव, कोलकाता और नैनीताल समेत कई अन्य शहरों में बिल्डिंग बना अकूत संपत्ति तैयार कर दी। उसकी हनक के आगे पुलिस भी नतमस्तक रहती हैं। 

काली कमाई को ऐसे एक नंबर में करता है तब्दील
सूत्रों के अनुसार अब्दुल हसीब अपनी काली कमाई को एक नंबर में बदलने के लिए तीन फर्म (एमएस क्वालिटी लेदर, आलीमा एक्सपोर्ट और हूर लेदर) खोल रखा है। इन फर्मों के जरिए वह ब्याज पर रुपये देता है। इसके बाद दूसरी फार्मों से बिल देकर दो नंबर के रुपये को एक नंबर में बदल देता है।

ताकी किसी को भनक न लगे कि कच्चे चमड़े का बिल काटने के बाद उसको नगद रुपये दो नंबर से देकर अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लेता है। इससे कि सारा ट्रांजेक्शन एक नंबर का हो जाए। फिर लोगों से उस दिए हुए रुपये से मोटा ब्याज वसूलता है। ब्याज के रुपये समय से न दे पाने वालों की संपत्तियों पर जबरन कब्जा कर लेता है। 

नैनीताल में बैठ भाइयों से कराता है वसूली
अब्दुल हसीब मौजूदा समय में  नैनीताल में है। जो अपने भाइयों तारीख लतीफ और जावेद लतीफ की मदद से लोगों से ब्याज की रकम की वसूली करता है। समय से रुपये न देने की दशा में अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए कारोबारियों की संपत्तियों को हड़प लेता है। इसके बाद खुद ही बोली लगाकर उनकी संपत्ति अपने नाम करा लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed