{"_id":"6a8d79ae5a7e61156506ec37","slug":"50-000-rewarded-fraudster-absconding-for-15-years-arrested-in-kanpur-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला 15 साल बाद गिरफ्तार, छह पहचान से रह रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला 15 साल बाद गिरफ्तार, छह पहचान से रह रहा था आरोपी
Tue, 25 Aug 2026 06:02 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:02 PM IST
सार
बर्रा थाने से करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को रामा देवी चौराहे के पास से पकड़ा।
विज्ञापन
इनामी आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2009 से लोन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से जुड़ा था। मुकदमे दर्ज होने के बाद वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी पहचान भी बदल ली थी।
विज्ञापन
छह नाम-पते से छिपा रहा पहचान
जांच में सामने आया कि आरोपी छह अलग-अलग नाम और पतों पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा था। लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जानकारी जुटा रही थी। तकनीकी संसाधनों और फेस रिकग्निशन तकनीक की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर रामा देवी चौराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से जुड़े करीब 17 अभियोग पंजीकृत हैं। 15 साल से फरार रहने के कारण उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके पुराने मामलों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।