फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   5,600 Crore Cyber Fraud Gang Busted, Two Arrested; ₹65 Lakh Recovered in Kanpur

कानपुर: 5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार; फॉर्म हाउस से 65 लाख बरामद

Sat, 12 Sep 2026 06:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 06:19 PM IST
सार

Kanpur News: कमिश्नरेट पुलिस ने 5600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जाजमऊ स्थित एक फॉर्म हाउस में छापा मारकर 65 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह रकम ऑनलाइन गेमिंग और हवाला के जरिए किए गए साइबर फ्रॉड से जुटाई गई थी।

विज्ञापन
5,600 Crore Cyber Fraud Gang Busted, Two Arrested; ₹65 Lakh Recovered in Kanpur
5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी साहजेव वारिस और चमनगंज स्थित हलीम कॉलेज के पास रहने वाले सलमान के रूप में हुई है। जांच के दौरान दोनों के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों और उनके बैंक खातों की पड़ताल की गई। इसी जांच में बड़े पैमाने पर रकम के लेनदेन का पता चला।

विज्ञापन

11 खातों में 170 करोड़ का लेनदेन

पुलिस के अनुसार साहजेव वारिस के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर अपराध से जुड़ी 22 शिकायतें दर्ज थीं। जांच के दौरान पुलिस को उसके 11 बैंक खातों की जानकारी मिली। इन खातों में करीब 170 करोड़ रुपये का लेनदेन सामने आया है। पुलिस अब इन खातों में हुई रकम की आवाजाही और उसके स्रोत की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5,600 Crore Cyber Fraud Gang Busted, Two Arrested; ₹65 Lakh Recovered in Kanpur
5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा - फोटो : amar ujala

दो खातों में 16 करोड़ का ट्रांजैक्शन

दूसरे आरोपी सलमान के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 32 शिकायतें दर्ज मिलीं। पुलिस की जांच में उसके दो बड़े बैंक खातों का पता चला, जिनमें करीब 16 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। पुलिस इन खातों से जुड़े लोगों और लेनदेन की कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

जाजमऊ के फॉर्म हाउस से मिले 65 लाख रुपये

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर जाजमऊ स्थित एक फॉर्म हाउस में छापा मारा गया। तलाशी के दौरान वहां से 65 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि यह रकम ऑनलाइन गेमिंग और हवाला के जरिए चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड से जुड़ी है। बरामद रकम के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।

5,600 Crore Cyber Fraud Gang Busted, Two Arrested; ₹65 Lakh Recovered in Kanpur
5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा - फोटो : amar ujala

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की जांच के दौरान एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों, बैंक खातों और उनमें हुए बड़े लेनदेन की जानकारी जुटाई गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और रकम के पूरे लेनदेन की कड़ियां खंगाल रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed