फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   48 vehicles challaned for hiding number plates and violating rules

Kanpur News: नंबर प्लेट छिपाकर व नियम तोड़ने पर 48 वाहनों का चालान

Mon, 12 Oct 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
48 vehicles challaned for hiding number plates and violating rules
कानपुर देहात। यातायात पुलिस ने रविवार की देर शाम अभियान चलाकर 48 वाहनों का चालान किया। इन वाहनों के संचालकों से 2.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यातायात प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद इनमें सुधार नहीं हो रहा है। टीएसआई प्रेम नारायण व राम कुमार के साथ टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान आठ भारी वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे पाए गए। इस पर प्रति वाहन 10 हजार रुपये के हिसाब से 80 हजार का जुर्माना लगाया गया। जबकि रिफ्लेक्टर न लगा होने पर छह वाहनों पर 60 हजार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहनों पर 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले छह वाहनों पर कार्रवाई करते हुए प्रति वाहन पांच हजार रुपये के हिसाब से 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हेड कांस्टेबल राजपूत मिश्रा, कांस्टेबल, शिवम, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed