{"_id":"67b0c3c4e8100eb4a20cb66c","slug":"451-complaints-received-in-six-tehsils-only-13-resolved-on-the-spot-kanpur-news-c-220-1-akb1002-122920-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह तहसीलों में आयीं 451 शिकायतें, मौके पर सिर्फ 13 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह तहसीलों में आयीं 451 शिकायतें, मौके पर सिर्फ 13 निस्तारित
Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
मैथा तहसील में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी।
- फोटो : संवाद
कानपुर देहात। मैथा तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आलोक सिंह व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शिकायतें सुनीं। यहां 56 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। छह तहसीलों में कुल 451 शिकायतें दर्ज हुईं। केवल 13 शिकायतें मौके पर निस्तारित हो सकीं।
मैथा तहसील में सबसे अधिक राजस्व की 41, ब्लॉक की 8, पुलिस व नगर पंचायत की 3-3 शिकायतें रहीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का ध्यान रखा जाए। भूमि विवाद के प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जांच कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। यहां सीएमओ डाॅ. एके सिंह, डीएफओ एके द्विवेदी, एसडीएम सुरभि शर्मा आदि रहीं। इधर रसूलाबाद तहसील में सीडीओ लक्ष्मी एन की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं गई। कुल 65 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
.................केस एक :
विद्यालय की जमीन पर हो गया कब्जा
इंदलपुर लालू के सिद्ध गोपाल ने बताया कि बिंदा प्रसाद विद्यालय की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसपर तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए गए।
......................
केस दो :
बारिश में टपकती झोपड़ी, कॉलोनी दिलाएं
हीकेपुर निवासी रूप राम ने बताया कि झोपड़ी में किसी तरह से गुजर हो रहा है। बारिश में झोपड़ी टपकती है। आवास योजना से कॉलोनी दी जाए।
..............
केस तीन :
दोबारा रास्ता कर दिया अवरुद्ध
मनावां निवासी रामनरेश ने बताया कि वर्ष 2016 में नायब तहसीलदार ने सार्वजनिक रास्ता खुलवाया था। अब फिर से एक युवक ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। सीडीओ ने जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
.................
खड़ंजा कार्य में बाधा डाल रहे लोग
डेरापुर। तहसील में एसडीएम भूमिका यादव की अध्यक्षता में 51 शिकायतें आयीं। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। कुदौली मड़ौली निवासी श्यामलाल ने बताया कि मकान व आबादी में आवागमन के लिए सरकारी अभिलेख में आम रास्ता दर्ज है। पंचायत निधि से खड़ंजा डलवाया जाना है, लेकिन कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं। एसडीएम ने बीडीओ व मंगलपुर थाना प्रभारी को समाधान के निर्देश दिए। अमौली ठकुरान निवासी बबलू ने बताया कि आवासीय भूमि आवंटित है लेकिन गांव के कुछ लोग मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। 51 शिकायतें रहीं। एक का मौके पर निस्तारण हुआ। सिकंदरा तहसील में एडीएम प्रसाशन अमित कुमार की मौजूदगी में 120 शिकायतें दर्ज हुई। चार शिकायतें मौके पर निस्तारित की गई। एएसपी राजेश पांडेय, तहसीलदार सुभाषचंद्र यादव रहे। संदलपुर के जगन्नाथपुर के अलियापुर से नायक समाज की महिलाओं ने आवास की मांग की। अकबरपुर तहसील में एसडीएम अवनीश कुमार सिंह की मौजूदगी में 75 शिकायतें रहीं। किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। (संवाद)
................
टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने की ली शपथ
रसूलाबाद। तहसील सभागार में एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह की मौजदूगी में टीबी मुक्त अभियान के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अरविंद कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष त्रिपाठी आदि ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ ली। बीमारी दूर करने व जागरूकता फैलाने पर जोर रहा। स्वास्थ्य कर्मियों व तहसील में मौजूद अधिकारियों ने शपथ ली कि वह टीबी मुक्त अभियान में सक्रिय रहकर प्रभावित लोगों को गोद लेंगे। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अभियान में नए रोगी खोज जाएंगे। (संवाद)