फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   45 plus people more active in vaccination

टीकाकरण में 45 प्लस के लोग अधिक सक्रिय

Fri, 18 Jun 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
45 plus people more active in vaccination
कानपुर देहात। जिले में गुरुवार को 3338 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इसमें 857 युवाओं ने टीकाकरण कराया। वहीं 45 साल से अधिक के 2303 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि जिले में गुरुवार को 3338 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 178 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

59 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन हो रहा है। सबसे ज्यादा मैथा में 439, राजपुर में 406 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे कम डेरापुर में 194, सरवनखेड़ा में 215 लोगों ने टीकाकरण कराया। शुक्रवार को भी करीब 60 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर समेत चार गांव में वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाया गया। इस दौरान चार गांव के प्रधानों ने लोगों के घर-घर जाकर जागरूक किया। इसके बाद करीब 304 लोगों का टीकाकरण किया गया। कसोलर के प्रधान प्रदीप कुमार कटियार ने बताया कि जागरूकता के बाद गांव के 80 लोगों ने टीकाकरण कराया।
तहसीलदार सिकंदरा लखनलाल राजपूत ने बताया कि जैतापुर में 30, गहिलापुर 120, सीएचसी हवासपुर में 74 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान सचिव शिवकुमार शर्मा, विपिन कुमार त्रिपाठी, हिमांशु गौतम, लेखपाल धर्मेश बाजपेयी, डॉ. पंकज दुबे, संतोष कुमार, आसकरन, रोजगार सेवक कप्तान सिंह मौजूद रहे।
दो ब्लॉकों में 676 लोगों का हुआ टीकाकरण
पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक व मलासा ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में गुरुवार को टीकाकरण के लिए कैंप लगाए गए। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के 481 और 18 साल से अधिक 195 लोगों के टीका लगाए गए।
अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि पुखरायां नगरपालिका, सलेमपुर, बील्हापुर, भोगनीपुर, कमलपुर व स्थानीय सीएचसी में 45 प्लस के 248 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं दो कैंपों में 18 प्लस के 124 युवाओं ने टीका लगवाया।
वहीं मलासा के प्रभारी एमओआईसी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी देवीपुर, ततारपुर, लेवामऊ, मुरलीपुर, कैलई गांवों में टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें 45 प्लस के 233 लोगों ने टीका लगवाया। जबकि एक केंद्र में 18 प्लस के 71 युवाओं ने टीका लगवाया।

कोरोना जांच के लिए 147 लोगों का लिया सैंपल
पुखरायां। अलग-अलग गांवों में कोरोना जांच के लिए 147 लोगों का सैंपल लिया गया। अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि हलिया गांव में 35, मूसानगर बांगर में 16, गदाई खेड़ा में 31 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं मलासा के प्रभारी एमओआईसी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि बरौर में 45, देवीपुर सीएचसी में 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed