{"_id":"57a24ef24f1c1b56152baf44","slug":"4437-64-candidates-and-voters-voting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी 64 और वोटर 4437, वोटिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी 64 और वोटर 4437, वोटिंग आज
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
लायर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए लगाई जा रही बैरिकेडिंग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायर्स एसोसिएशन चुनाव में 64 प्रत्याशियों की किस्मत 4437 वोटरों के हाथ में है। डीसी लॉ कालेज में गुरुवार को सात बूथों पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। संयुक्त मंत्री प्रकाशन का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो गया था। अब 19 पदों के लिए लड़ाई होगी।
अध्यक्ष पद के लिए अविनाश चंद्र वाजपेयी, राजेश कुमार त्रिपाठी, शेष कुमार वाजपेयी, राम सेवक यादव और महामंत्री के लिए उपेंद्र सचान, जितेंद्र सिंह तोमर, उपेंद्र सचान, अशोक कुमार पासवान के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के लिए तीन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए 10, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए छह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए नौ और कनिष्ठ कार्यकारिणी में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बार कौंसिल की आईडी जरूर लाएं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियाज अहमद खां ने बताया कि बार कौंसिल उत्तर प्रदेश का परिचय पत्र या प्रमाणपत्र दिखाने पर ही वोट डालने दिया जाएगा। गेट पर परिचय पत्र या प्रमाणपत्र चेक किया जाएगा। यह दिखाने पर ही अंदर प्रवेश मिलेगा। किसी भी सदस्य का शुल्क जमा होने पर भी बिना परिचय पत्र या प्रमाणपत्र के वोट नहीं डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन
20 वरिष्ठ वकील बनाए पर्यवेक्षक
एल्डर्स कमेटी के सात सदस्यों में दो अस्वस्थ होने के कारण चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। एल्डर्स कमेटी ने 75 सहायक चुनाव अधिकारी बनाए हैं। 20 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। डीसी लॉ कालेज में ग्राउंड फ्लोर पर चार और पहली मंजिल पर तीन बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ गेट के बाहर वोटर पर्ची बनाने के लिए बनाया गया है।